Coldplay Black Tickets: बुक माय शोने पुलिस में दर्ज की शिकायत, ब्लैक में सेल हो रही है कोल्डप्ले की टिकट्स
Coldplay Black Tickets: कोल्डप्ले इस समय चर्चा में बना हुआ है, ऐसे में इसकी टिकट मिलना भी मुश्किल हो रही हैं। इसकी टिकट न मिलने पर फैंस बहुत उदास हो गए है, उसके बाद से इन टिकट्स की कालाबाजारी शुरू हो गई है और अब इसके चलते बुक माय शो ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि बुक माय शो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और फैंस को एक चेतवानी भी शेयर की हैं।
बुक माय शो ने शेयर की पोस्ट
बुक माय शो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों को किसी अन्य प्लेटफार्म से टिकट खरीदने से बचने के लिए कहा है। इस बयान में लिखा- 'बुक माय शो का किसी भी थर्ड पार्टी जैसे वियागोगो या गिग्स बर्ग से कनेक्शन नहीं है। आपको इससे भारी नुकसान और रिस्क हो सकता है। केवल हमारे प्लेटफॉर्म से खरीदे गए टिकट ही वैलिड हैं.'⚠️ OFFICIAL STATEMENT REGARDING RESALE OF #MOTSWT TICKETS pic.twitter.com/hTCaeIl9Fc
— BookMyShow (@bookmyshow) September 23, 2024