Chhaava Release : विक्की कौशल और अक्षय खन्ना ने छावा के लिए की जबरदस्त तैयारी, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म बहुत जल्द बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।
Chhaava Release : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म बहुत जल्द बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदना और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की ने कई खुलासे किये हैं। अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रचार में व्यस्त विक्की कौशल ने अपनी भूमिका को अपने करियर की 'सबसे कठिन' भूमिका बताया है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्की इस फिल्म में वीर मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि निर्देशक लक्ष्मण उटेकर शूटिंग शुरू करने से पहले उन्हें एक योद्धा का लुक देने के लिए अड़े हुए थे। जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। विक्की को इस रोल के लिए वजन बढ़ाने के अलावा, अपने बाल और दाढ़ी भी बढ़ानी पड़ी। उन्होंने कहा मुझे अपने बाल, दाढ़ी बढ़ानी पड़ी और बॉडी बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग के दौरान कोई शॉर्टकट नहीं लिया गया, सेट पर 2K जूनियर कलाकार और भारत के 500 सर्वश्रेष्ठ स्टंटमैन मौजूद थे।