मशहूर एक्ट्रेस ब्रिजिट बार्डोट का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Update: 2025-12-28 12:30 GMT
Brigitte Bardot Died: फ्रांस की मशहूर एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का रविवार को निधन हो गया। एक्ट्रेस ब्रिजिट बार्डोट पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। 91 साल की उम्र में ब्रिगिट बार्डोट ने अंतिम सांस ली। ब्रिगिट बार्डोट सिनेमा और ग्लैमर की दुनिया में एक ख़ास पहचान बनाई थी। बार्डो ने सिनेमा, फैशन, महिला स्वतंत्रता और सामाजिक बहसों को नई दिशा दी।

पेरिस में हुआ ब्रिजिट बार्डो का जन्म

यूरोपीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में ब्रिजिट बार्डो का नाम शुमार हैं। उनका जन्म 1934 में पेरिस में हुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। बार्डोट एक पारंपरिक कैथोलिक परिवार में पली-बढ़ीं और उन्होंने कंजर्वेटोयर डी पेरिस में डांसर के तौर पर ट्रेनिंग ली। 1956 में आई फिल्म एंड गॉड क्रिएटेड वुमन ने काफी पहचान दिलाई। इसी फिल्म की बदौलत उन्हें उस दौर की सबसे चर्चित अभिनेत्री बना दिया।

ब्रिजिट बार्डोट फाउंडेशन ने जताया दुख

ब्रिजिट बार्डोट फाउंडेशन द्वारा जारी एक बयान जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की गई है। बार्डोट फाउंडेशन के बयान में कहा गया है कि 'द ब्रिजिट बार्डोट फाउंडेशन बहुत दुख के साथ अपनी संस्थापक और अध्यक्ष, मैडम ब्रिजिट बार्डोट के निधन की घोषणा करता है, जो एक विश्व प्रसिद्ध एक्ट्रेस और सिंगर थीं, जिन्होंने जानवरों के कल्याण और अपने फाउंडेशन के लिए अपनी जिंदगी और ऊर्जा समर्पित करने के लिए अपना शानदार करियर छोड़ दिया था।''

पशु कल्याण को किया जीवन समर्पित

बता दें ब्रिजिट बार्डोट को पशुओं से काफी प्रेम था। उनकी देखभाल के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने एक फाउंडेशन की स्थापना की और दुनियाभर में जानवरों के अधिकारों के लिए अभियान चलाए। जानवरों के कल्याण और अपने फाउंडेशन के लिए अपनी जिंदगी और ऊर्जा समर्पित करने के लिए अपना शानदार करियर छोड़ दिया था। यह भी पढ़ें:  ओटीटी पर इस दिन रिलीज़ होगी तू मेरी मैं तेरा, जानें कब और कहाँ देखें
Tags:    

Similar News