Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने मीका सिंह के 'बेरोजगार' वाले बयान को लेकर लगाईं लताड़
मीका सिंह अपने हालिया इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कई खुलासे किए। अंबानी की शादी की आलोचना करने वालों को खरी-खोटी सुनाई
Bipasha Basu: मीका सिंह अपने हालिया इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कई खुलासे किए। अंबानी की शादी की आलोचना करने वालों को खरी-खोटी सुनाने से लेकर डेंजरस के लिए बिपाशा बसु के साथ काम करने के दौरान हुए कड़वे अनुभव को साझा करने तक, गायक ने काफ़ी खुलकर अपनी बात रखी है। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में मीका ने बताया कि कैसे बिपाशा के पास "काम नहीं है" क्योंकि कथित तौर पर वेब शो के दौरान उन्होंने उन्हें काफ़ी परेशान किया था, जो बतौर निर्माता उनका पहला प्रोजेक्ट था। इस शो में करण सिंह ग्रोवर भी थे स्क्रिप्ट में रोमांटिक सीन थे, जिसमें किसिंग सीक्वेंस भी शामिल थे, जो हमेशा से प्लान का हिस्सा थे। लेकिन अचानक, उन्होंने नखरे दिखाना शुरू कर दिया, यह कहते हुए कि वह यह नहीं करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि कैसे अभिनेत्री ने पोस्ट प्रोडक्शन में देरी की। मीका ने कहा, "एक दिन, बिपाशा को गले में खराश थी। अगले दिन, की सेहत ख़राब थी । हमेशा कोई न कोई बहाना होता था। अब देखना यह होगा कि बिपाशा की प्रतिक्रिया जानने के बाद गायक क्या कहेंगे। हालांकि अभी तक, करण सिंह ग्रोवर ने पूरे ड्रामे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।