68 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने मनवाया अपनी एक्टिंग का लोहा, बड़े परदे पर आजतक बरक़रार है जलवा
टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रत्ना पाठक ने आज बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई हुई है।
Ratna Pathak:टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रत्ना पाठक ने आज बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई हुई है। छोटे परदे पर रत्ना पाठक को माया साराभाई के रूप में पहचान मिली। आज एक्ट्रेस अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें उनके फैंस और इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी। रत्ना पाठक बॉलीवुड में एक सशक्त महिला का उधारण पेश करती है। उन्होंने अपने करियर फ़िल्मी करियर में कई दमदार भूमिका निभाई है।रत्ना पाठक ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुरखा' में एक बोल्ड बुआ का किरदार किया था। रत्ना पाठक के पति भी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में शुमार है। नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक की जोड़ी परफेक्ट कपल में गिने जाते हैं। हालांकि, दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। लेकिन उस समय नसीर पहले से शादीशुदा थे, और इस शादी से उनको एक बेटी भी थी। हालांकि एक्टर ने खुलासा किया था की उनकी पहली शादी सफल नहीं थी, जिस समय एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया था कि जब उनकी मुलाकात हुई थी, तो वो अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। इसके बाद नसीर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया और रत्ना के साथ 7 साल रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। जिसका नाम उन्होंने विवान शाह रखा। विवान ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। ये भी पढ़ें :