अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को अनफॉलो करने के बाद ब्रेकअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में, टीवी एक्टर अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद पहली बार ब्रेकअप रूमर्स पर रिएक्ट किया है।
टीवी शो 'उडारियां' फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। शूटिंग के दौरान हुई उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय से इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी की रियल लाइफ में डेटिंग की खबरें हैं। वैसे, उन दोनों में से किसी ने भी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है, लेकिन अक्सर अपने प्यार का हिंट दिया है। हालांकि, इससे पहले कि उनका रिश्ता आगे बढ़ता, दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे उनके ब्रेकअप की सुगबुगाहट होने लगी। अब, अंकित ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा था, "सबसे अच्छी बात यही है कि (अंकित मेरे दोस्त हैं) मुंबई में क्योंकि आपकी फैमिली भी नहीं रहती है, फिर आपको पता है कि कोई है जो आपकी देखभाल करता है, या जिसे मैं एक कॉल कर सकती हूं और वह वहां होगा। तो यह एक खूबसूरत बंधन है और मैं चाहती हूं कि ये हमेशा रहे।" ये भी पढ़ें: