Amir Khan : क्या आमिर खान को फिर से हो गया है प्यार, कौन है मिस्ट्री गर्ल ? जाने पूरी डिटेल
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।
Amir Khan : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। कहा जा रहा है, कि आमिर खान को फिर से प्यार हो गया है। आपको बता दें, आमिर ने पहले रीना दत्त से शादी की इसके बाद इनका तलाक हो गया, जिसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की थी, लेकिन अभी कुछ समय पहले उनका किरण राव से भी तलाक हो गया है। जिसके बाद उनका नाम दंगल को-स्टार फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया। हालांकि इन ख़बरों को कई रिपोर्टों ने इस बात को खारिज कर दिया। लेकिन एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर आमिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि अभिनेता एक लड़की को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि अभिनेता ने इस रिश्ते को नेक्स्ट स्टेज पर ले जाते हुए लड़की को अपने परिवार से भी मिलवाया है।