अफगान सेना ने पाकिस्तान में घुसकर मचाई तबाही! चाघी में भीषण गोलीबारी, जंग के मुहाने पर दोनों देश
बलूचिस्तान में अफगान सेना की पाक सीमा में घुसपैठ और गोलीबारी से तनाव बढ़ा, तालिबान ने क्वेटा-पेशावर पर दावा ठोका, पानी रोकने की धमकी दी।
Afghanistan Pakistan Attacks: बलूचिस्तान के चाघी जिले में आज जो कुछ हुआ, उसने पूरे दक्षिण एशिया को एक नए संकट के कगार पर खड़ा कर दिया है। अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसपैठ करते हुए भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, हालांकि पाकिस्तानी प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह घटना उस डूरंड लाइन के पास हुई है, जिसे अफगान तालिबान "अवैध" मानते हैं और जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। क्या यह सीमा विवाद अब एक खुली जंग में बदलने वाला है?
तालिबान ने पाकिस्तानी जिलों पर ठोका दावा
अफगान तालिबान ने न सिर्फ डूरंड लाइन को नकारा है, बल्कि पाकिस्तान के दो प्रमुख शहरों—क्वेटा और पेशावर—पर अपना ऐतिहासिक दावा भी ठोक दिया है। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बार-बार अफगान सीमा में घुसकर उनके इलाकों में अशांति फैला रही है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर आरोप लगाया है कि वे मिलकर पाकिस्तानी चौकियों पर हमला कर रहे हैं। यह टकराव सिर्फ सीमा विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे पानी के बंटवारे और आतंकी गुटों को लेकर गहरा मतभेद भी है। क्या तालिबान अब पाकिस्तान को उसी तरह निशाना बनाएगा, जैसे पाकिस्तान ने कभी भारत को किया था?Tensions escalate between Pakistan and Afghanistan, with border clashes and airstrikes sparking fears of war. pic.twitter.com/eXHkeKQTA5
— Balochistan Army (@BaluchFighter) May 29, 2025