Aditi-Siddarth Wedding : अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई दोबारा शादी, कपल की तस्वीरें हुईं वायरल
फिल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ ने हाल ही में दोबारा शादी करके सबको हैरान कर
Aditi-Siddarth Wedding : फिल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ ने हाल ही में दोबारा शादी करके सबको हैरान कर दिया है। इनकी दोबारा हुई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें अदिति और सिदार्थ ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिनमे दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। अपनी खूबसूरती और केमिस्ट्री के लिए मशहूर यह जोड़ा अपने पारंपरिक परिधान में बेहद शाही अंदाज में नजर आ रहा है। इन फोटोज में देखा जा सकता हैं, अदिति ने एक शानदार लाल लहंगा चोली पहना था, जिसपर बारीक काम किया गया है। अदिति की खूबसूरती को पारंपरिक कुंदन के आभूषणों ने चार चांद लगा दिए। उनकी भारी ज्वैलरी में भारी हार, झुमके, नाक की नथ और एक हेडबैंड शामिल दिखा, जो उनके अनोखेलुक को और भी शानदार बना रहा था। वहीं सिद्धार्थ ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना था , जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। इस जोड़े के शादी के सभी परिधानों को ज्यादातर सब्यसाची द्वारा बनाया गया है।