पति के खिलाफ मामला दर्ज होने पर भड़की एक्ट्रेस आयशा टाकिया बोली, 'हमारे पास वीडियो सबूत हैं’
टार्ज़न: द वंडर कार, नो स्मोकिंग, वांटेड जैसी फिल्मो से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया इस समय सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।
Ayesha Takia: टार्ज़न: द वंडर कार, नो स्मोकिंग, वांटेड जैसी फिल्मो से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया इस समय सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। जिसकी वजह है उनके पति फरहान आज़मी, दरअसल उनके पति के खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो, उन्होंने कैंडोलिम में हंगामा किया और उनका स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया था। उनके अलावा गोवा के दो स्थानीय निवासियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर, फरहान एक लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, जब उन्हें कैंडोलिम में कुछ स्थानीय लोगों ने रोका, तो इस बात पर उनका झगड़ा हुआ और फरहान ने सुरक्षा के लिए पुलिस को बुलाया। उन्होंने कथित तौर पर स्थानीय लोगों से पीछे हटने के लिए कहा और उन्हें अपनी लाइसेंसी बन्दूक के बारे में चेतावनी दी। अब इस पूरे मामले को लेकर आयशा टाकिया (Ayesha Takia) ने अपनी तरफ की कहानी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि उनके पास सबूत के तौर पर वीडियो सबूत और सीसीटीवी फुटेज हैं। उन्होंने भारत की न्याय प्रणाली पर भरोसा दिखाया और कहा कि वे कानून का सहयोग कर रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर परेश नाइक ने कहा कि यह 'रोड रेज' का मामला था। उन्होंने बताया कि राज्य की ओर से 'सड़क पर उपद्रव मचाने और इसे करीब 30 मिनट तक जाम रखने' के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
आयशा (Ayesha Takia)ने रखा अपना पक्ष
आयशा ने इंस्टाग्राम पर अपने तरफ कि कहानी बताते हुए कहा, कि उनके पति और बेटे को गोवा में धमकाया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। उन्होंने लिखा, 'आज सुबह तक हमारे परिवार के लिए यह सबसे डरावनी रात थी। अभी यह पोस्ट देखी और इसे शेयर करना जरूरी था। मैं उचित समय पर और भी बातें शेयर करूंगी। मेरे पति और बेटे को बुरी तरह धमकाया गया और उनकी जान को खतरा था क्योंकि स्थानीय गोवा के गुंडों ने उन्हें घेर लिया, धमकाया और घंटों तक प्रताड़ित किया। उन्होंने पुलिस के साथ भी बुरी तरह मारपीट की, जिन्हें मेरे पति ने हमारे बेटे और उन्हें बचाने के लिए बुलाया था।