Abhishek Bachchan: तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, कहा...
बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को एक दशक से ज़्यादा हो गया है।
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को एक दशक से ज़्यादा हो गया है। इस जोड़े ने बार-बार एक मज़बूत रिश्ते की मिशाल कायम की है। लेकिन हाल ही में, उनके रिश्ते को एक कई सवाल उठाये गए, इनकी तलाक अफ़वाहें चारों तरफ फ़ैल रही थी। खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन, उन्होंने साथ में कुछ इवेंट्स में शामिल होकर सभी अफ़वाहों पर विराम लगा दिया। आज, अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर, ऐश्वर्या राय ने उनके लिए एक प्यारी सी पोस्ट की है, जिससे उनकी तलाक की सभी अफ़वाहों पर विराम लग गया है। इस खास दिन पर अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने पुरानी यादें ताज़ा करते हुए अभिषेक बच्चन के जन्म के दिन की तस्वीर शेयर की। अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा, "और आज की रात आखिरी रात होगी.. अभिषेक 49 साल के हो गए.. और उनका नया साल 5 फरवरी, 1976 को होगा.. समय तेजी से बीत गया है।