Amitabh Bachchan: बिग बी ने बॉलीवुड में पूरा किया 55 साल का सुनहरा सफर, AI ने दिया खास तोहफा

Juhi Jha
Published on: 17 Feb 2024 7:25 PM IST
Amitabh Bachchan: बिग बी ने बॉलीवुड में पूरा किया 55 साल का सुनहरा सफर, AI ने दिया खास तोहफा
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 81 की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय रूप से नजर आते है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। अमिताभ बच्चन को​ हिंदी सिनेमा में काम करते हुए करीबन 5 दशक पूरे हो चुके है। अमिताभ ने 1969 में आई फिल्म सात हिंदूस्तानी से बॉलीवुड में कदम रखा था। देखा जाए तो उनका फिल्मी सफर आसान नहीं था। Amitabh Bachchan उन्होंने अपने करियर मे कई उतार चढ़ाव देंखे और उन सभी मुश्किलों का सामना किया। इन सब के बाद ही उन्होंने अपने जीवन में वो मुकाम हासिल किया जिसे हर कोई हासिल नहीं कर सकता। इसी वजह से उन्हें सदी की महानायक कहा जाता है। आज अतिमाभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर के 55 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर एआई ने उन्हें खास तोहफा दिया जिसकी तस्वीरें खुद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा की है।
बिग बी ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें:-
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को एआई द्वारा बनाया गया है। एआई के मदद से बनी इस तस्वीर में अमिताभ के सिर कैमरे और फिल्म प्रोडक्शन मशीनों से भरा हुआ नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा कि सिनेमा की दुनिया में 55 साल का शानदार सफर पूरा...और एआई ने मुझे इसकी सारी डिटेल्स भेजी है। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर फैंस तक उन्हें सिनेमा में 55 साल पूरे होने की बधाई दे रहे है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ:-
Amitabh Bachchan उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अपने फैंस को अपने काम की जानकारी देते रहते है। फिल्म गणपत की असफलता के बाद से अमिताभ बच्चन एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया था तो वहीं इन दिनों अमिताभ अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि एडी 2898' को लेकर सूर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार कमल हासन और प्रभास नजर आने वाले है। इसके अलावा वह रिभु दासगुप्ता की धारा 84 और रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म में नजर आने वाले है।
यह भी पढ़ें: Filmmaker Rajkumar Santoshi News: घायल फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story