Amit Shah: एक- एक आतंकी चुन-चुनकर मारेंगे...पाकिस्तान को अमित शाह की क्या चेतावनी?

Vivek Chaturvedi
Published on: 1 May 2025 6:32 PM IST
Amit Shah: एक- एक आतंकी चुन-चुनकर मारेंगे...पाकिस्तान को अमित शाह की क्या चेतावनी?
X
Amit Shah On Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान पर भी कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, (Amit Shah On Pahalgam Terror Attack) जिसके बाद पाकिस्तान को अब भारत के एक्शन का डर सता रहा है।  इस बीच अब इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान आया है। गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।

'एक- एक आतंकी चुन-चुनकर मारेंगे'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दोहराई है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है। अमित साह ने कहा कि आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टोलरेंस नीति है। पहलगाम हमले में शामिल एक- एक आतंकी को चुन- चुन कर मारा जाएगा। शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री ने पाकिस्तान को इस चेतावनी के जरिए एक बार फिर सख्त संदेश दिया है।
Amit Shah On Pahalgam Terror Attack

'आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'

अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैं हमारे इन भाई-बहनों के परिवार से कहना चाहता हूं कि यह दुख सिर्फ उनका नहीं है, पूरे देश का दुख है। हम पूरे देश को बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। पहलगाम हमले के बाद अगर ऐसी साजिश रचने वाले समझ रहे हैं कि ये उनकी जीत है। तो गलत समझ रहे हैं। सरकार आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारेगी।

PM मोदी भी दे चुके सख्त संदेश

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकी हमला करने वाले और इसकी साजिश रचने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। इसके बाद से भारत लगातार हाईलेवल मीटिंग कर रहा है, मिसाइलों के परीक्षण किए गए हैं। तो अब इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है। जिसके बाद पाकिस्तान में फिर हड़कंप मचता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'PM मोदी फाइटर, कश्मीर में जल्द...' पहलगाम पर क्या बोले रजनीकांत ?
यह भी पढ़ें: 'अबकी बार घुसकर मारना नहीं, सीधा घुसके बैठ जाओ', ओवैसी के बोल सुन ठनक जाएगा पाकिस्तान का माथा
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story