Lok Sabha Election 2024 Amit Shah मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा दिग्गी राजा की विदाई जरूरी

Ravi Ranjan
Published on: 26 April 2024 5:12 PM IST
Lok Sabha Election 2024 Amit Shah मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा दिग्गी राजा की विदाई जरूरी
X
Lok Sabha Election 2024 Amit Shah राजगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। शुक्रवार को भोपाल में बैठक के बाद शनिवार को अमित शाह ने राजगढ़ के खिलचीपुर में विशाल  जनसभा को संबोधित किया। इसके पहले अमित शाह ने अशोकनगर में  गुना शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष मे चुनावी रैली को संबोधित किया। राजगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर जोरदार हमला बोला
ज्योतिरादित्य की जमकर तारीफ
अमित शाह ने गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में आपको एक नहीं दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ देना। अमित शाह ने ज्योतिरादित्य के लिए कहा कि गुना वालों आपका यह महाराज विकास को लेकर सबसे ज्यादा समर्पित है। इस पूरे इलाके की सिधिंया घराने ने बहुत सेवा की है। यहां के लोगों का अपने बच्चों की तरह लाल-पालन किया है। अमित शाह ने कहा कि ज्योतिरादित्य को मिला एक-एक वोट पीएम मोदी को जाएगा।
दिग्विजय सिंह और राहुल पर हमला
गुना में सभा करने के बाद अमित शाह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ कहे जाने वाले राजगढ़ के खिलचीपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि दिग्गी राजा ने राजगढ़ को बंटाधार कर दिया है। अमित शाह ने कहा कि दिग्गी राजा के साथ बंटाढार शब्द जुड़ गया है।अमित शाह ने मजाकिया लहजे में कहा कि दिग्विजय सिंह बड़ा आदमी है इस आशिक का जनाजा धूमधाम से निकलना चाहिए। अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी राम मंदिर का विरोध करते हैं। देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात करते हैं और देश के शूरवीरों की बहादूरी पर सवाल खड़ा करते हैं। अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी ने देश को बर्बाद करने की ठान ली है। राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बढ़ा दिया। यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: ईवीएम में कैद हो रही राहुल गांधी, हेमा मालिनी और शशि थरूर समेत इन दिग्गजों की किस्मत
Ravi Ranjan

Ravi Ranjan

Next Story