Moscow Attack में अब तक 140 से ज्यादा की मौत, आईएसआईएस ने जारी किया गोलीबारी का वीडियो, जानें हमले से जुड़े अपडेट

Prashant Dixit
Published on: 24 March 2024 10:34 AM IST
Moscow Attack में अब तक 140 से ज्यादा की मौत, आईएसआईएस ने जारी किया गोलीबारी का वीडियो, जानें हमले से जुड़े अपडेट
X
Moscow Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में हुई गोलीबारी की घटना में 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अभी मृतकों का आंकड़ा बढ़ ही रहा है। शनिवार को आतंकियों ने लोगों को निशाना बनाते हुए हॉल में धमाका किया और गोलियां बरसाई थीं। अब तक इस घटना में 11 संदिग्ध लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार बंदूकधारी (Moscow Attack) हैं। जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे है। वहीं हमले की जिम्मेदारी आईएस ने लेते हुई वीडियों जारी किया है।
यह भी पढ़े: मॉस्को आतंकी हमले की आईएसआईएस ने ली जिम्मेदारी, बोला हमारे लड़ाकों ने ईसाइयों पर किया हमला
राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का बयान
इस बीच हमले के बीच यूक्रेन (Moscow Attack) के अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि वह हमले के पीछे नहीं हैं। हालांकि रूसी अधिकारियों के दावा अनुसार कि हमलावरों को यूक्रेन से मदद मिली थी। वही राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार 23 मार्च को कहा कि सभी अपराधियों की पहचान की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा, हमें उम्मीद है कि अन्य देश भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 24 मार्च को देश में शोक की घोषणा की है।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बयान
इस हमले के कारण रूस में प्रमुख कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। जिसमें रूस और पराग्वे के बीच मॉस्को में होने वाला मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच शामिल था। एफएसबी सुरक्षा एजेंसी के अनुसार हमलावरों के यूक्रेन में संपर्क थे। वह बॉर्डर की तरफ भाग रहे थे। रूस-यूक्रेन बॉर्डर तक पहुंचने से पहले ही ब्रायन्स्क प्रांत में पकड़ लिया गया। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने साफ कहा कि उनके देश का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। आतंकवादी हमले में देश शामिल नहीं है। उन्होंने घटना की निंदा की है।
यह भी पढ़े: सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पढ़ा भावुक संदेश, मेरे पति लोहे की तरह मजबूत…
इस्लामिक स्टेट आतंकवादी का बयान
इस्लामिक स्टेट आईएस ने कहा कि सैकड़ों लोगों की हत्या करने और भारी तबाही मचाने के बाद लड़ाके सुरक्षित अपने ठिकानों पर लौट आए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार संस्थानों को बताया कि जो बाइडन प्रशासन के पास आईएस के जिम्मेदारी के दावे पर संदेह होने की कोई वजह नहीं है। वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने शनिवार को कहा, अमेरिका मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी है, जिसे खत्म किया जाना चाहिए।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story