Lok Sabha Election 2024 से पहले रालोद और सपा का गठबंधन, इतनी सीटों पर दोनों में बनी बात
Lok Sabha Election 2024: यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार रालोद 7 से 8 सीटों पर गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। जिसमें ज्यादातर सीट पश्चिमी यूपी की है। आज से कल तक गठबंधन की ओर से आधिकारिक ऐलान हो सकता है। जबकि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों पर फाइनल बंटवारा अभी नहीं हुआ है। यह भी पढ़े: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में एफआईआर, जानें क्या लगा आरोप
सपा-रालोद के बीच गठबंधन
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) हेतु समझौता तय हो गया है। राष्ट्रीय लोकदल के लिये समाजवादी पार्टी ने 7 लोकसभा सीटें छोड़ी हैं। सपा-रालोद सूत्रों के हवाले से खबर मिली कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच बातचीत के बाद गठबंधन पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की मुलाकात के बाद समझौता तय हुआ। यह भी पढ़े: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में एफआईआर, जानें क्या लगा आरोपसपा रालोद को दे सकती सीट
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रालोद के लिए सपा ने कौन सी सीटें छोड़ीं हैं। इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव और रालोद नेता जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया। एक ओर जहां अखिलेश यादव ने लिखा कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! वहीं रालोद नेता जयंत ने अखिलेश की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा- राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें! यह भी पढ़े: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में एफआईआर, जानें क्या लगा आरोपOTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। Next Story


