नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

UP Cabinet Expansion: यूपी में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार!, इन नए चेहरों को मिल सकती हैं मंत्रिमंडल में जगह

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। अब लोकसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने यूपी के लिए खास रणनीति तैयार की है। हाल ही में पीएम...
03:26 PM Mar 01, 2024 IST | surya soni
UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। अब लोकसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने यूपी के लिए खास रणनीति तैयार की है। हाल ही में पीएम...

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। अब लोकसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने यूपी के लिए खास रणनीति तैयार की है। हाल ही में पीएम मोदी ने यूपी का दौरा करते हुए कई बड़ी सौगात दी थी। यूपी की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट में होने वाला ये बदलाव (UP Cabinet Expansion) कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से राजभवन पहुंचकर मुलाकात की।

शनिवार को हो सकता है कैबिनेट विस्तार:

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए यूपी सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। इस बार भाजपा यूपी में पिछली बार से भी अधिक सीट के लिए पूरा जोर लगा रही है। हाल ही में समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ राष्ट्रीय लोकदल NDA में शामिल हो गई। इसके अलावा यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले ओमप्रकाश राजभर भी भाजपा के साथ नज़र आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ओपी राजभर के अलावा चार अन्य विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसमें एक राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से भी एक मंत्री बन सकता है।

काफी समय से हो रही हैं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा:

योगी सरकार ने यूपी में पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत दर्ज की थी। इसके बाद से कई विपक्षी नेता और छोटे दल भाजपा के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में उनको मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की चर्चा काफी समय से हो रही थी। अगर बात करें मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की तो इसमें ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान का नाम सबसे आगे चल रहा हैं। इन दोनों नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने के पूरे आसार हैं।

ओम प्रकाश राजभर पर सपा का तंज:

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन किया था। लेकिन सपा की सरकार नहीं बनने के बाद और विपक्ष में अपनी अनदेखी के चलते उन्होंने सपा से नाता तोड़ लिया था। पिछले साल जुलाई में ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से हाथ मिला लिया था। लेकिन उनको भाजपा ने इतने समय के बाद भी मंत्री नहीं बनाया तो सपा के नेताओं ने खूब तंज कसे। सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव ने एक बार उनपर तंज कसते हुए कहा था कि ''अगर योगी जी ने उन्हें जल्द मंत्री नहीं बनाया तो राजभर सपा के साथ फिर से आ सकते हैं।''

यह भी पढ़े: सनी लियोनी के साथ म्यूजिक एल्बम, अब जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी, जानें कौन हैं पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

Tags :
Dara Singh ChauhanJayant Chaudharyom prakash rajbharRLDUP Cabinet Expansionup latest newsUP Newsup news in hindiUP PoliticsYogi AdiryanathYogi Cabinet expansionओम प्रकाश राजभरयूपी कैबिनेट का विस्तारयूपी में कैबिनेट का विस्तारयोगी आदित्यनाथ

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article