नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

World Cup 2023: डिकॉक ने विश्वकप में रचा इतिहास, खतरे में रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड

World Cup 2023: वनडे विश्वकप में इस बार साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अन्य टीमों के मुकाबले बहुत ही शानदार रहा है। जहां टीम इंडिया को घरेलू परिस्थति का फायदा मिला है तो अफ्रीका ने भारतीय स्पिन पिचों पर अपने प्रदर्शन...
07:56 PM Nov 01, 2023 IST | surya soni

World Cup 2023: वनडे विश्वकप में इस बार साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अन्य टीमों के मुकाबले बहुत ही शानदार रहा है। जहां टीम इंडिया को घरेलू परिस्थति का फायदा मिला है तो अफ्रीका ने भारतीय स्पिन पिचों पर अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। साउथ अफ्रीका को इस विश्वकप में सिर्फ नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके अलावा अफ़्रीकी टीम ने अपने सभी मैचों (World Cup 2023) में विजय हासिल की। अफ्रीका के इस लाजवाब प्रदर्शन के पीछे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का अहम योगदान है। डिकॉक ने बुधवार को न्यूज़ीलैंड के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा शतक जमाया। इसके साथ ही उन्होंने विश्वकप के कई बड़े रिकॉर्ड्स भी चकनाचूर कर दिए।

डिकॉक ने विश्वकप में रचा इतिहास:

अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस विश्वकप में उनके बल्ले से ये चौथा शतक निकला है। डिकॉक ने इस विश्व कप में 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। अफ्रीका के लिए विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में डिकॉक पहले स्थान पर आ गए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में डिकॉक ने अब तक 7 मैचों में 545 रन बनाए हैं। डिकॉक से पहले यह रिकॉर्ड जैक कैलिस के नाम था। कैलिस ने साल 2007 में विश्वकप में 485 रन बनाए थे।

खतरे में रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड:

बता दें विश्वकप के एक सीजन में सबसे अधिक शतक के मामले में डिकॉक ने श्रीलंका के संगकारा की बराबरी कर ली। संगकारा ने भी विश्वकप के एक सीजन में चार शतक जड़े थे। अब डिकॉक ने भी चार शतक जड़कर उनकी बराबरी की। डिकॉक की फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा के फैंस को बड़ा झटका लगा सकता हैं। रोहित शर्मा के नाम एक वर्ल्ड कप सीजन में सर्वाधिक 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने 2019 में इंग्लैंड की धरती पर खेले गए वर्ल्ड कप में 5 शतक ठोके थे।

डिकॉक के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के:

इस पारी में अफ़्रीकी ओपनर डिकॉक ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी डिकॉक के नाम हो गया। विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में डिकॉक ने एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा है। गिलक्रिस्ट के नाम विश्वकप में 19 छक्के दर्ज हैं। वहीं डिकॉक अब तक 22 छक्के लगा चुके हैं। डिकॉक की फॉर्म अगर जारी रही तो अफ्रीका का फाइनल में पहुंचना तय माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें –  15th Asian Shooting Champioships : गुजरात के बख्तियार मालेक ने ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Ab Devilliers De Kock centuryKumar SangakkaraMost Hundreds Quinton de kockNew Zealand vs South Africa 2023NZ vs SAQuinton de kock HundredQuinton de kock NZ vs SARohit Sharma De kockWorld Cup 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article