नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Women in Political Parties: महिला आरक्षण को लेकर बहस ने पकड़ा जोर, जानें किस राजनीतिक दल में हैं सबसे ज्यादा महिलाएं...

Women in Political Parties: संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण ।विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके बाद महिला आरक्षण को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।...
07:17 PM Sep 19, 2023 IST | Ekantar Gupta
Women in Political Parties: संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण ।विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके बाद महिला आरक्षण को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।...
featuredImage featuredImage
Women in Political Parties Women reserveration bill passed in new Parliament during special session of parliament

Women in Political Parties: संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण ।विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके बाद महिला आरक्षण को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। अब इसे 20 सितंबर को लोकसभा में पेश किया जाएगा। इन सबके बीच आज संसद में महिलाओं की भागीदारी कितनी हो, इस पर भी चर्चा हो रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कई घटक दल इसके साथ खड़े हैं। ऐसे में कांग्रेस इस बिल को पास कराने की मांग पर अड़ी हुई है।

महिला सांसदों की सबसे अधिक भागीदारी

इसके साथ ही अब इस बिल का श्रेय लेने की होड़ मच गई है। अब सदन में बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों (Women in Political Parties) की कितनी महिला सांसद हैं। आइए इस पर एक नजर डालें- जानकारी के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में 78 महिला सांसद चुनकर संसद पहुंचीं। इसके अलावा अगर उच्च सदन की बात करें तो राज्यसभा में 25 महिला सांसद हैं। दोनों सदनों को मिला दिया जाए तो महिला सांसदों की कुल संख्या 103 है। गौरतलब है कि यह महिला सांसदों की अब तक की सबसे अधिक 14 प्रतिशत से अधिक भागीदारी मानी जा रही है।

2019 में 78 महिला सांसद चुनकर पहुंचीं संसद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास लोकसभा में 42 महिला सांसदों के साथ सबसे अधिक संख्या है। कांग्रेस की बात करें तो 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सिर्फ एक महिला उम्मीदवार सोनिया गांधी ही सांसद बनकर संसद भवन पहुंचीं। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में 78 महिला सांसद चुनी गईं। इस दौरान 8054 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। जिनमें से 726 यानी 9 फीसदी महिलाएं थीं। वहीं, दिसंबर 2021 तक राज्यसभा में महिला सांसदों की संख्या 12.24 फीसदी है, जो सबसे ज्यादा है।

राज्यसभा में 10 फीसदी से ज्यादा महिलाएं

इस दौरान कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 54 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जबकि बीजेपी ने 53 महिलाओं को अपने टिकट पर मैदान में उतारा है। जबकि बीएसपी ने 24, टीएमसी ने 23, सीपीएम ने 10, सीपीआई ने चार और एनसीपी ने एक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अगर सदन में महिला सांसदों की संख्या को प्रतिशत के हिसाब से देखें तो लोकसभा में 14.36 फीसदी और राज्यसभा में 10 फीसदी से ज्यादा महिला सदस्य हैं। 1951 से 2019 तक लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है।

यह भी पढ़ें - Hardeep Singh Nijjar : कौन है हरदीप सिंह निज्जर जिसके समर्थन में कनेडियन पीएम ने भारत के खिलाफ दिया ऐसा बयान…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
bjpBSPCongressCPICPMEkantar GuptaJagdeep DhankhadNCPNew Parliament BuildingOld Parliament BuildingPM Modispecial session of parliamentTMCWomen in Political PartiesWomen MPWomen reserveration billWomen reserveration bill news

ट्रेंडिंग खबरें