नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MSP Guarantee Kanoon : ऐसा क्या मांग रहे किसान जो सरकार देने को तैयार नहीं, यहां समझे पूरा मामला...

अहमदाबाद (डिजिटल डेस्क)। MSP Guarantee Kanoon: जय जवान जय किसान... आपने ये नारा तो सुना ही होगा और ये नारा सही भी है क्योंकि जहां एक जवान धूप, बारिश और सर्द रातों में भी अपनी मातृभूमि की रक्षा करता है।...
08:33 PM Feb 14, 2024 IST | Ekantar Gupta
why farmers are protesting against government and what is MSP Guarantee Kanoon

अहमदाबाद (डिजिटल डेस्क)। MSP Guarantee Kanoon: जय जवान जय किसान... आपने ये नारा तो सुना ही होगा और ये नारा सही भी है क्योंकि जहां एक जवान धूप, बारिश और सर्द रातों में भी अपनी मातृभूमि की रक्षा करता है। वहीं किसान अपनी ही मां के सीने से अनाज बोता है औऱ पूरे देश को वह अन्न देता है जिसे कमाने के लिए हम और आप दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन क्या हो जब किसी देश के किसान और जवान आमने-सामने आ जाए। बस ऐसे ही हालात है दिल्ली बार्डर के आस-पास के इलाकों में। टीवी पर बवाल, बहस, आंसू गैस के गोले और ट्रैफिक जाम की तस्वीरें आ रही है।

एक बार फिर किसान अपनी मांगो के साथ सड़कों पर उतर आएं है। साफ है लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किसान मोदी सरकार से अपनी मांगों को मनवाना चाहते हैं। मांगों के जवाब में सरकार के सूत्रों की मानें तो सरकार का कहना है कि सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन यानी MSP पर खरीदने की कानूनी गारंटी देना 'वित्तीय आपदा' की तरह होगा। सरकार लगातार किसानों से बात करने की कह रही है। वहीं सड़कों पर उतरे किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन (MSP Guarantee Kanoon) जिन्हें हाल ही में भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी। उनके C2 50% फॉर्मूले की डिमांड की जा रही है। तो क्या है ये फॉर्मूला और आखिर क्यों नहीं इसे मानने से कर रहा है इंकार...

क्या है C2 50% फॉर्मूला ?

यह न्यूनतम समर्थन मूल्य निकालने के लिए स्वामीनाथन का फॉर्मूला है। जिस पर किसानों की उपज सरकारी एजेंसियों द्वारा खऱीदने के बारे विवरण है। C2 50% फॉर्मूला फसल की औसत लागत से 50 फीसदी ज्यादा पैसे देने का फॉर्मूला है। इसमें किसानों के सभी खर्चों को जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस फॉर्मूलें में जमीन का रेंट भी जोड़ा गया है। सरल शब्दों में समझे तो स्वामीनाथन आयोग ने फसल लागत का 50 प्रतिशत से ज्यादा देने की सिफाऱिश की थी। आपको बता दें कि उत्पादन की लागत तो 3 तरह से निकाला जाता है।

आयोग ने C2 की लागत में ही 50 फीसदी और जोड़कर फसल पर MSP तय करने (MSP Guarantee Kanoon) की बात कही थी। संयुक्त किसान मोर्चा सभी फसलों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत MSP, फसल की खरीद की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, बिजली दरों में रियायत और स्मार्ट मीटर नहीं होने सहित अपनी कई मांगे उठा रहा है। किसान नेताओं ने खेती, घरेलू उपयोग और दुकानों के लिए मुफ्त 300 यूनिट बिजली, व्यापक फसल बीमा और पेंशन में बढ़ोतरी कर 10,000 रुपये हर महीने करने की मांग की है। आइए समझते है कि MSP कैसे तय किया जाता है।

क्या है MSP का फॉर्मूला ?

MSP को अगर सरल शब्दों में समझे तो ये है कि किसान की फसल के लिए मान लीजिए कि 100 रुपये MSP तय कर दिया गया तो वह किसान फिर अपनी फसल कहीं भी बेचे उसे 100 रुपये से कम नहीं मिलेंगे। चाहे बाजार में उस फसल का भाव चाहे 50 रुपये ही क्यों न चल रहा हो।

आखिर क्यों मान नहीं रही सरकार...

2024 में कृषि उपज का बाजार मूल्य 10 लाख करोड़ रुपये रहा और इसमें एमएसपी (MSP Guarantee Kanoon) के दायरे में आने वाली सभी 24 फसलें शामिल थीं। हालांकि उस साल MSP खरीद 2.5 लाख करोड़ रुपये की ही थी जो MSP के तहत खऱीद कुल उपज का सिर्फ 25% है। अगर केंद्र सरकार किसानों की गारंटी वाले कानून की मांग लेती है तो सरकारी खजाने में सालान कम से कम 10 लाख करोड़ का बोझ बढ़ जाएगा। जो किसी भी सरकार के लिए एक वित्तीय घाटा होगा। यह राशि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इस साल अंतरिम बजट में केंद्र सरकार के 11.11 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के लगभग बराबर है।

यही वजह है कि सरकारी सूत्रों की तरफ से तर्क दिया जा रहा है कि MSP गारंटी कानून किसी भी तरह से देश के लिए उचित नहीं है। चाहे वह आर्थिक रूप से देखा जाए या फिर राजनीतिक रूप से। मान लीजिए कि अगर सरकार किसानों की मांगों को एक बार मान भी ले तो सरकार को हर साल 10 लाख करोड़ धन जुटाने के लिए करदाताओं पर ज्यादा बोझ डालाना पडे़गा। क्योंकि सरकार भी हमारे जैसे लोगों के टैक्स से ही देश चलाती है।

यह भी पढ़ें - Kisan Andolan में जवान और किसान आमने-सामने, शंभू बार्डर पर स्थिति खराब

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
c2 50 msp formulaEkantar Guptafarmers demand for protestkisan andolan news todaykisan andolan reason in hindiOTT Indiawhat is msp for farmersWhat is the Swaminathan Commission formula C2 50एमएसपी का स्वामीनाथन फॉर्मूला क्या हैएमएसपी सी2+50 प्रतिशत फॉर्मूलाकिसान आंदोलन की वजह क्या हैकिसानों की मांगें क्या है

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article