नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Virat Kohli Records: एशिया कप में विराट कोहली के निशाने पर होगा सनथ जयसूर्या का ये बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli Records: एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एशिया कप की शुरुआत में अब बस कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत...
11:06 AM Aug 29, 2023 IST | surya soni
Virat Kohli Records: एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एशिया कप की शुरुआत में अब बस कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत...

Virat Kohli Records: एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एशिया कप की शुरुआत में अब बस कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत को विराट कोहली (Virat Kohli Records) से काफी उम्मीद रहने वाली है। विराट कोहली का एशिया कप में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहता है। इस बार किंग कोहली के सामने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड निशाने पर रहने वाला है। चलिए जानते हैं कोहली इस बार एशिया कप में क्या बड़ा कमाल कर सकते हैं..?

कोहली के निशाने पर होगा जयसूर्या का रिकॉर्ड:

बता दें विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल पांच बार एशिया कप में हिस्सा लिया हैं। इसमें उन्होंने तीन बार वनडे एशिया कप में और दो बार टी-20 एशिया कप में टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया हैं। इस दौरान उन्होंने एशिया कप के इतिहास में कुल चार शतक भी जड़े हैं। अब शतकों के मामले में वो सिर्फ श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या से पीछे है। अगर इस बार उनके बल्ले से एशिया कप में तीन शतक निकलते है तो कोहली एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अगले 3 महीने टीम इंडिया के लिए बहुत अहम, रोहित शर्मा की अगुवाई में इतिहास रचने का मौका

पिछली बार वनडे एशिया कप में नहीं लिया था हिस्सा:

विराट कोहली ने अब तक अपने करियर में तीन बार वनडे एशिया कप में हिस्सा लिया है। लेकिन आखिरी बार 2018 में इस टूर्नामेंट में कोहली हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी जगह कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई थी। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2018 का एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस बार भी एशिया कप में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के पास ही है। जबकि कोहली बतौर बल्लेबाज़ टीम का हिस्सा होंगे।

एशिया कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज़:

1. सनथ जयसूर्या- 6 शतक (श्रीलंका)
2. कुमार संगाकारा- 4 शतक (श्रीलंका)
3. विराट कोहली- 4 शतक (भारत)
4. शोएब मलिक- 3 शतक (पाकिस्तान)

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Asia CupAsia Cup 2023Asia Cup Most RunsAsia Cup NewsAsia Cup ODI RecordsAsia Cup RecordsMost Centuries in Asia Cupvirat kohliVirat Kohli Asia Cup RunsVirat Kohli Runs in Asia Cup

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article