नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Sardar Patel Jayanti : भारत मां का वह बेटा जिसने देश को विभाजन से बचाया, जानिए सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में कुछ रोचक तथ्य...

Sardar Patel Jayanti : भारत के 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख हस्तियों में से एक माना जाता है। देश को एक साथ लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। आज 31...
10:58 AM Oct 31, 2023 IST | Ekantar Gupta
Sardar Patel Jayanti birth anniversary know all facts about Indian Iron Man

Sardar Patel Jayanti : भारत के 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख हस्तियों में से एक माना जाता है। देश को एक साथ लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। आज 31 अक्टूबर को पूरा भारत देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा है।

सरदार पटेल को भारत के भौगोलिक और राजनीतिक एकीकरण का दिया जाता श्रेय

भारत के लौह पुरुष और पहले गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को आज 31 अक्टूबर को उनकी 148वीं जयंती (Sardar Patel Jayanti) पर पूरा देश याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्रीय आंदोलन से लेकर आजादी के बाद तक सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 1947 में जब भारत आज़ाद हुआ तो देश में 560 से अधिक रियासतें थीं।
कुछ रियासतें भारत में शामिल होने के विरोध में थीं। लेकिन सरदार पटेल ने अपने शानदार नेतृत्व कौशल से इन रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर दिया और देश के विभाजन को रोक दिया। यही कारण है कि उन्हें भारत के भौगोलिक और राजनीतिक एकीकरण का श्रेय दिया जाता है और उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में रोचक तथ्य

हम सरदार पटेल के सदैव ऋणी रहेंगे: पीएम मोदी

सरदार पटेल की जयंती (Sardar Patel Jayanti) को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि 'सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शिता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं। जिनसे उन्होंने देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती है और हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Iron ManIron Man of IndiaNational Unity Daysardar patelsardar patel JayantiSardar Patel Jayanti 2023Sardar Vallabhbhai PatelSardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article