नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Subrata Roy Passes Away: नहीं रहे सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय, 75 साल की उम्र में हुआ निधन

Subrata Roy Passes Away: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल...
06:59 AM Nov 15, 2023 IST | surya soni

Subrata Roy Passes Away: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक (Subrata Roy Passes Away) की लहर है। बता दें सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा।

मीडिया से लेकर रियल स्टेट में था दबदबा:

सुब्रत रॉय देश के जाने-माने कारोबारी थे। उनका मीडिया से लेकर रियल स्टेट तक काफी दबदबा था। उन्होंने साल 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। सहारा इंडिया ने कुछ ही सालों में काफी तेज़ी से तरक्की की तो लोगों ने सुब्रत रॉय को 'सहाराश्री' के नाम से बुलाना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि दिवाली वाली रात ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी और तब उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

हाइपरटेंशन और मधुमेह से जूझ रहे थे:

बता दें सुब्रत रॉय पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह हाइपरटेंशन और मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें 12 नवंबर को मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 14 नवंबर देर रात उनका कार्डियो अरेस्ट से निधन हो गया। सहारा कंपनी ने एक जारी बयान में सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त कर दिया है।

अखिलेश यादव ने जताया दुख:

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन के बाद देश के कई राजनेतओं ने भी शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ''सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।'' भावभीनी श्रद्धांजलि!

यह भी पढ़ें – Gujarat: दिवाली वाले दिन पटाखे जलाने पर पिता-बेटे को मारा चाकू और फिर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Subrata Roy diesSubrata Roy NewsSubrata Roy passes awaySubrata Roy saharaSubrata Roy sahara Newsसहारासुब्रत रॉयसुब्रत रॉय का निधनसुब्रत रॉय न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article