नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

SA vs ENG Highlights: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया ऐसा जख्म, जो सालों-साल नहीं भूल पाएंगे उनके खिलाड़ी

SA vs ENG Highlights: विश्वकप में शनिवार को इंग्लैंड और अफ्रीका के बीच एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद में लाखों-करोड़ों क्रिकेट फैंस में बैठे थे। लेकिन गत विजेता इंग्लैंड (SA vs ENG Highlights) की टीम का प्रदर्शन इस मैच में...
08:01 AM Oct 22, 2023 IST | surya soni

SA vs ENG Highlights: विश्वकप में शनिवार को इंग्लैंड और अफ्रीका के बीच एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद में लाखों-करोड़ों क्रिकेट फैंस में बैठे थे। लेकिन गत विजेता इंग्लैंड (SA vs ENG Highlights) की टीम का प्रदर्शन इस मैच में ऐसा रहा जो इतिहास में पहले कभी नहीं देखने को मिला। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के इस मुकाबले में इंग्लैंड को 229 रन से रौंद डाला। यह वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भी इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार हो गई।

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया बड़ा जख्म:

बता दें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। उनका यह फैसला अफ़्रीकी बल्लेबाज़ों ने गलत साबित कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई। इसके साथ ही अफ्रीका ने विश्वकप में तीसरी जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका दिया।

इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार:

अफ्रीका ने मुंबई के मैदान पर तहलका मचा दिया। इंग्लैंड के गेंदबाज़ पूरी तरह बेबस नज़र आ रहे थे। उनके दो गेंदबाज़ तो इस मैच में चोट के कारण पूरे ओवर भी नहीं डाल पाए। विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर था। इतना ही नहीं अफ़्रीकी गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों का भी हाल-बेहाल कर दिया। वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भी इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने ही 1999 के विश्व कप में उसे 122 रन से हराया था।

हेनरिक क्लासेन का तूफानी शतक:

साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी देखने को मिली। क्लासेन ने अंतिम ओवर्स में मैक्रो जेनसन के साथ मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। जिसकी बदौलत अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया। प्‍लेयर ऑफ द मैच हेनरिक क्लासेन (109) के शानदार शतक जड़ा। उनके साथ ही मार्को यानसेन के नाबाद 75 रन की तूफानी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें – World Cup 2023: वर्ल्ड कप के नंबर- 1 फील्डर बने विराट कोहली, देखिए पूरी लिस्ट…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
england biggest loss in odiheinrich klaasenheinrich klaasen world cup 2023odi biggest winsouth africa vs englandsouth africa vs england world cup 2023World Cup 2023world cup biggest loss

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article