नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mohan Bhagwat : 2024 लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले मोहन भागवत ने लोगों से की अपील, बोले- इन बातों का रखे ख्याल...

वेब डेस्क (पीटीआई) ।  आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में अब करीब महज 6 महीने का समय ही बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी बिगुल बजा चुकी है और माहौल बनाने में लग गई है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक...
02:41 PM Oct 24, 2023 IST | Ekantar Gupta
RSS leader Mohan Bhagwat said be aware about voting for Lok Sabha Election 2024

वेब डेस्क (पीटीआई) ।  आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में अब करीब महज 6 महीने का समय ही बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी बिगुल बजा चुकी है और माहौल बनाने में लग गई है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) लोगों को आगाह किया है और कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी भी बहकावे और उकसावे में न आएं।

भावनाओं में बहकर न करें वोट

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वार्षिक विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने जनता को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करने की कोशिशों के प्रति आगाह किया। आरएसएस प्रमुख (Mohan Bhagwat) ने कहा कि आप सभी देश की अखंडता, एकता और पहचान के साथ-साथ विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।

क्या मणिपुर हिंसा में कोई बाहरी उग्रवादी शामिल था...

अपने संबोधन के दौरान मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि क्या मणिपुर हिंसा में सीमा पार के उग्रवादी शामिल थे। मोहन भागवत ने कहा कि 'मेइती और कुकी समुदाय के लोग कई वर्षों से साथ रहते आ रहे हैं। अचानक उनके बीच हिंसा कैसे भड़क गई? संघर्ष से बाहरी ताकतों को फायदा होता है। क्या बाहरी कारक शामिल हैं?'

संघ के कार्य़कर्ताओं पर है गर्व

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक वहां (मणिपुर में) थे। वास्तव में संघर्ष को किसने बढ़ावा दिया? यह (Manipur Voilence) हो नहीं रही है, इसे कराया जा रहा है।' आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि उन्हें संघ के उन कार्य़कर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने मणिपुर में शांति बहाल करने की दिशा में काम किया है। भागवत ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व खुद को सांस्कृतिक मार्क्सवादी या जाग्रत कहते हैं, लेकिन वे मार्क्स को भूल गए हैं।

दुनिया भारत की ओर देख रही: भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि समस्या तो सभी के जीवन में रहती है लेकिन हम पूरी दुनिया को दिखा रहे है कि उस समस्या से पार कैसे पाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया अपनी समस्या को सुलझाने के लिए भारत की ओर देख रही है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे नेतृत्व के कारण आज भारत की छवि दुनिया में ऊपर बन गई है।

इस बार हमारे खिलाड़ी भी एशियन गेम्स में 100 से अधिक पदक लाए। हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल का उपयोग हमने गरीब कल्याण में किया। स्टार्टअप क्रांति हुई। कृषि से स्पेस तक में प्रगति हुई। इसको देखर हमको बड़ा आनंद लगता है की हम आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Putin Heart Attack: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पड़ा दिल का दौरा ! बेडरूम में पाए गए बेहोश…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

 

Tags :
Amit ShahbjpElection CommissionLok sabha Election 2024Manipur VoilenceMohan BhagwatNATIONAL NEWSnewsRSSRSS Day

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article