नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Republic Day 2024: इन तरीकों से बच्चों को बताएं 26 जनवरी का महत्व

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: हम सभी जानते है 26 जनवरी (Republic Day 2024) को दिन हमारे भारत के इतिहास के लिए कितना महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमारे भारत का संविधान लागू हुआ था और यह दिन लोकतांत्रिक...
05:29 PM Jan 25, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: हम सभी जानते है 26 जनवरी (Republic Day 2024) को दिन हमारे भारत के इतिहास के लिए कितना महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमारे भारत का संविधान लागू हुआ था और यह दिन लोकतांत्रिक...
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: हम सभी जानते है 26 जनवरी (Republic Day 2024) को दिन हमारे भारत के इतिहास के लिए कितना महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमारे भारत का संविधान लागू हुआ था और यह दिन लोकतांत्रिक सिंद्धातों और आदर्शो के प्रति भारत के प्रतिबद्धता को मजबूत करने का काम करता है। लेकिन आजकल के बच्चों को इस दिन का महत्व, अर्थ, प्यार, सम्मान और जागरूक करना काफी जरूरी है। देश के प्रति प्यार, अपनापन और सम्मान की भावना बच्चों में तभी आ सकती है जब बच्चे 26 जनवरी का महत्व समझेंगे। जिससे वह खुशी व सम्मान के साथ इस दिन तिरंगा फहराए और इस दिन को सेलिब्रेट कर सके।

 

आइए जानते है कैसे आप बच्चों को 26 जनवरी का महत्व (Republic Day 2024) समझा सकते हैः-

 

1. गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस में अंतर समझाए

काफी बार देखा गया है कि बच्चो में गणतंत्र (Republic Day 2024) और स्वतंत्रता दिवस को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन रहता है। इसके लिए आप सबसे पहले बच्चे को दोनों दिन में अंतर बताएं। उन्हें अंतर समझाते हुए बताए कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी वहीं रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

2. गणतंत्र का बताए अर्थ

बच्चों को गणतंत्र का अर्थ (Republic Day 2024) समझाते हुए बताएं कि गणतंत्र सरकार का ही एक रूप है जिसमें लोग किसी राजा को नहीं बल्कि सत्ता संभालने के लिए प्रतिनिधियों को चुनती है। यह दिन सिर्फ स्कूल में परेड और लड्डु या सिर्फ छुट्टी के लिए नहीं होता बल्कि इस दिन देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों के बलिदान देने वाले वीरों को याद किया जाता है।

 

3. संविधान के बारे में बताए

अपने बच्चें को बताए कि 26 जनवरी के दिन हमारा भारत का संविधान (Republic Day 2024) लागू हुआ था। लेकिन यह संविधान क्या है। यह किस तरह से बना और लागू हुआ। उन्हें बताए कि संविधान वास्तव में मौलिक सिद्धांतों और कानूनों के रूप में एक साथ कार्य करता है जो देश के कामकाज को निर्देशित करने में सहायक होता है। भारत के पास ही दुनिया का सबसे बड़ा हस्तलिखित यानी हाथ से लिखा गया संविधान है जिसमें 448 अनुच्छेद है। इसे तैयार करने में डॉ बीआर अम्बेडकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस संविधान को पूरा बनने में करीब 2 साल 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा हैं

4. ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण किया जाता है। अगर संभव हो तो आप अपने परिवार के साथ अपनी कॉलोनी या फिर सभी बच्चों के साथ मिलकर एक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजन कर सकते है साथ आप बच्चों को इसका महत्व भी समझाए। इसके लिए आप बच्चों को खुद झंडा बनाने का काम दे और घर को सजाने के लिए कहे। इसके अलावा बच्चों के साथ नए नए क्राफ्ट बनाने की कोशिश करे।

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2024 साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
15 august indepedance day26 january gantantra diwas26 january republic daygantantra diwas 2024importance of 26 Januaryimportance of consitituionimportance of gantantra diwasindepedance dayRepublic Day 2024teachteach childteach your child importance of 26 Januaryways

ट्रेंडिंग खबरें