नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Republic Day 2024: वर्तमान राजनेता भारतीय संविधान के बारे में क्या सोचते हैं जान लीजिए...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: बचपन से सुनते आ रहे हैं भारत त्यौहारों (Republic Day 2024) का देश है। जाने अनजाने कितने ही त्यौहारों से हो कर गुज़रता है साल हमारा। जरुरी नहीं है सारे त्यौहार आपके और हमारे...
04:15 AM Jan 26, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: बचपन से सुनते आ रहे हैं भारत त्यौहारों (Republic Day 2024) का देश है। जाने अनजाने कितने ही त्यौहारों से हो कर गुज़रता है साल हमारा। जरुरी नहीं है सारे त्यौहार आपके और हमारे आसपास हों। भारत विविधता का देश है ना। यही भाषाओं और त्यौहारों की विविधता भारत की खूबसूरती है।

26 जनवरी को है नियम का त्यौहार

देश का वो त्यौहार (Republic Day 2024) जो सबको पिरोता है एक ही धागे में। साल शुरू होते ही मनाते हैं देश के संविधान का त्यौहार, भारत भर में तिरंगा फहराया जाता है, रिपब्लिक डे, गणतंत्र दिवस... वो दिन जिस दिन देश के संविधान ने अपनी जगह बनाई, वो दिन जिस दिन देश में संविधान लागू हुआ। संविधान यानी नियम। वो नियम जिस पर भारत के हर नागरिक को चलना है।

भारतीय संविधान को लेकर किसने क्या कहा

“संविधान (Republic Day 2024) केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है। ये जीवन का माध्यम है और इसकी आत्मा सदैव युग की भावना है : बी आर अम्बेडकर

भारतीय संविधान देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है, देश की उन्नति और समृद्धि उसके संविधान पर निर्भर करती है : राजनाथ सिंह

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संविधान (Republic Day 2024) के बारे में कहते हैं, “भारत का संविधान देश का उसके उज्जवल भविष्य का साधन और आधार है। संविधान भारत के हर व्यक्ति के लिए स्वत्रंता, न्याय और समानता जैसी आधारभूत चीजों को स्थाई करता है।”

संविधान (Republic Day 2024) देश के हर व्यक्ति को उसके अधिकारों और कर्तव्यों का पाठ पढ़ता है, लोकतंत्र की आत्मा है भारत का संविधान: केंद्रीय मंत्री अमित शाह

भारत के संविधान (Republic Day 2024) का जश्न होना चाहिए, अनेक धाराओं का सम्मिलित प्रकाशन है और भारत के इतिहास और परम्पराओं का लिखित दस्तावेज है। उसके प्रति आदर सम्मान बना रहना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

यह भी पढ़ें: Indian Constitution Fundamental Rights: भारतीय संविधान के अनुसार, आपके पास क्या – क्या अधिकार हैं? जान लीजिए…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Amit Shahconstitution of indiagantantra diwas constitution of india implementedIndia PM Narendra Modiindian constitution original copyloksabha speaker om birlarajnath singhभारतीय संविधानसंविधानसंविधान में मौलिक अधिकारहस्तलिखित संविधान

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article