BAPS संस्था के सभी मंदिरों में मनाया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

Prashant Dixit
Published on: 22 Jan 2024 10:46 PM IST
BAPS संस्था के सभी मंदिरों में मनाया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
X
BAPS: अयोध्या राम मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। जिसके बाद देश और विदेश में स्थित बीएपीएस (BAPS) स्वामीनारायण संस्थान के 1550 से अधिक मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया। जिसमें पूरे मंदिर परिसर को दिवाली के त्योहार की तरह ही रंग-बिरंगी रोशनी और रंगोली से सजाया गया था। यह भी पढ़े: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी बोले- मंदिर वहीं बना, जहां संकल्प लिया था
पुष्प तोरण से भी सजाया
इसके साथ ही सभी हरिभक्तों ने अपने घर के प्रवेश द्वार को आसोपालव तोरण और पुष्प तोरण से भी सजाया था। भगवान श्रीरामचन्द्र की प्रतिमा की आरती पूजन किया गया। महंत स्वामी महाराज की उपस्थिति में सूरत में भी राम मंदिर प्रतिष्ठा उत्सव बड़े धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। बीएपीएस (BAPS) महंत स्वामी महाराज ने भी इस सम्मान पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक पत्र लिखा और इस भगीरथ कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।
यह भी पढ़े: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी बोले- मंदिर वहीं बना, जहां संकल्प लिया था
 पूरे विश्व में शांति बनी रहे
उन्हेंने शुभकामनाएं दीं और पूरे विश्व में शांति बनी रहे इसके लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ही बीएपीएस (BAPS)  संस्था के सभी मंदिरों में राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव दिखाया गया। जिसका लाभ संस्था के हजारों संतों और भक्तों को मिला है। इस प्रकार बी.ए.पी.एस. संगठन के सभी मंदिरों में यह उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम के प्रति सम्मान और श्रद्धा अर्पित की गई।
यह भी पढ़े: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी बोले- मंदिर वहीं बना, जहां संकल्प लिया था
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story