नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajendra Singh Gudha: राजेन्द्र गुढ़ा का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! BSP से कांग्रेस और अब शिवसेना का थामा दामन

Rajendra Singh Gudha: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। जहां कांग्रेस सत्ता बरकरार रखने के लिए पुरजोर लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सत्ता...
01:49 PM Sep 09, 2023 IST | surya soni
Rajendra Singh Gudha: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। जहां कांग्रेस सत्ता बरकरार रखने के लिए पुरजोर लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सत्ता...

Rajendra Singh Gudha: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। जहां कांग्रेस सत्ता बरकरार रखने के लिए पुरजोर लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सत्ता वापसी के लिए अपनी ताकत दिखा रही है। इन सब के बीच राजस्थान में शिवसेना ने एंट्री मारी है। शिवसेना के सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहे। उन्होंने यहां कांग्रेस की गहलोत सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha) को शिवसेना ज्वाइन करवाई है। राजनीति के जानकर इसे गुढ़ा का मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं।

BSP से कांग्रेस और अब शिवसेना का थामा दामन:

बता दें राजस्थान की राजनीति में राजेंद्र सिंह गुढ़ा की चर्चा सबसे अधिक सुनने को मिलती है। बेबाक बोलने की छवि और दमदार नेतृत्व की ख़ास पहचान के साथ राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजनीति का मौसम वैज्ञानिक भी कहा कहा जाता है। उन्होंने सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा था। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। फिर बसपा से एक बारे फिर विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। लेकिन अब उन्होंने मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद शिवसेना ज्वाइन कर ली।

ये भी पढ़ें: सनातन धर्म को लेकर मचा सियासी घमासान, DMK के ए राजा ने दिया विवादित बयान

राजेन्द्र गुढ़ा का बड़ा मास्टरस्ट्रोक!

कांग्रेस से इस बार राजेंद्र सिंह गुढ़ा को टिकट मिलने के संभावना ना के बराबर थी। और वहीं दूसरी तरफ उदयपुरवाटी से उनके सामने चुनौतियां भी कम नहीं थी। लेकिन अब उन्होंने भाजपा को ज्वाइन ना करते हुए बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। शिवसेना अगर राजस्थान में भाजपा के साथ गठबंधन करती है तो उसके तहत उदयपुरवाटी में भाजपा शिवसेना को अपना समर्थन दे सकती है। इससे उनके सामने भाजपा का प्रत्याशी नहीं होने से फायदा मिल सकता है।

सीएम शिंदे ने गुढ़ा के लिए कहीं ये बात..

बता दें राजेंद्र सिंह गुढ़ा को पार्टी ज्वाइन करवाने खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को उदयपुरवाटी के गुढ़ा गांव पहुंचे। सीएम शिंदे ने कहा कि ''राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किया जिसका जवाब अब जनता देगी। सच का साथ देने के लिए गुढ़ा ने अपना मंत्री पद तक छोड़ दिया।''

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
eknath shindeRajasthan former ministerRajendra GudhaRajendra Gudha joins shiv senarajendra singh gudha joins Shiv SenaShiv Sena shiv sena

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article