नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajasthan Election 2023: महिलाओं ने मतदान में पुरूषों को पीछे छोड़ रचा इतिहास, चुनाव आयोग ने जारी किया डेटा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को हो चुका है। प्रदेश में इस बार मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान (Rajasthan Election 2023)...
01:01 PM Nov 27, 2023 IST | surya soni

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को हो चुका है। प्रदेश में इस बार मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान (Rajasthan Election 2023) में 75.45 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के कई मतदान केंद्रों पर देर रात तक वोटिंग हुई। ऐसे में इस बार चुनावी परिणाम भी चौंकाने वाले साबित हो सकते हैं। पिछले चुनाव की तुलना में राजस्थान में इस बार 0.74 फीसदी अधिक मतदान हुआ है।

महिलाओं ने मतदान में पुरूषों को पीछे छोड़ा:

बता दें इस बार राजस्थान चुनाव में युवा मतदातों और महिला वोटरों का काफी अहम योगदान माना जा रहा हैं। इस चुनाव में राजस्थान की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की 199 सीटों पर इस बार महिलाओं ने पुरूषों से अधिक मतदान किया है। महिलाओं ने जहां 74.72 फीसदी वोट किया है, जबकि पुरूषों ने 74.53 फीसदी ने मतदान किया है।

कुशलगढ़ विधानसभा में रिकॉर्ड मतदान:

प्रदेश की कई सीटों पर इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। प्रदेश की कई सीटों पर तो मतदान प्रतिशत 85 के पार चला गया। जो अपने आप में एक बड़ी बात माना जा रहा हैं। चुनाव आयोग के मतदान के प्रति जागरूकता अभियान और प्रशासन की कड़ी मेहनत भी रंग लाई। राजस्थान में सर्वाधिक मतदान कुशलगढ़ विधानसभा में हुआ। कुशलगढ़ में जहां 88.13 फीसदी रिकॉर्ड मतदान हुआ। उसके बाद पोकरण विधानसभा में 87.79 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि तिजारा सीट पर 86.11 फीसदी मतदान हुआ।

अहोर विधानसभा में सबसे कम मतदान:

राजस्थान विधानसभा में सबसे अधिक मतदान की बात तो हो गई लेकिन कई विधानसभा सीट पर मतदान प्रतिशत में काफी कमी दर्ज हुई हैं। प्रदेश की अहोर विधानसभा में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ। अहोर विधानसभा में 61.24 फीसदी मतदान हुआ। इस मामले में दूसरे स्थान पर मेवाड़ जंक्शन विधानसभा का रहा। जहां पर 61.29 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

ये भी पढ़ें: नेतृत्व के क्षेत्र में भारत विकास की नई ऊंचाइयों पर: सीएम भूपेन्द्र भाई पटेल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
highest voting percentegeLowest voting percentageMewar junctionpokran assembly seatRajasthan Assembly Election 2023Tijara assembly seatvoting percentageन्यूनतम मतदान प्रतिशत वाली विधानसभापोकरण विधानसभा सीटराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023वोटिग औसतसर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाली विधानसभा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article