नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajasthan Congress List: कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, डॉक्टर से लेकर शिक्षा अधिकारी को बनाया अपना प्रत्याशी

Rajasthan Congress List: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो चुकी है। कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। कांग्रेस द्वारा जारी छठी लिस्ट (Rajasthan Congress List) में कई नए चहेरे देखने...
07:46 AM Nov 05, 2023 IST | surya soni

Rajasthan Congress List: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो चुकी है। कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। कांग्रेस द्वारा जारी छठी लिस्ट (Rajasthan Congress List) में कई नए चहेरे देखने को मिले। इस लिस्ट में कई बड़े चेहरों और मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया गया। जबकि भरतपुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ी यहां से सुभाष गर्ग प्रत्याशी हैं। फिलहाल कांग्रेस को 21 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान करना बाकी है।

मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा:

कांग्रेस की लिस्ट में कई बड़े चेहरों को टिकट नहीं मिलने से उनके कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। कांग्रेस की इस सूची में सभी की नज़र हवामहल से विधायक मंत्री महेश जोशी की टिकट पर टिकी थी। लेकिन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने इस सीट से आर.आर तिवारी को मैदान में उतारा है। जबकि जयपुर की झोटवाड़ा सीट को होल्ड पर रखा है। यहां से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह के सामने कांग्रेस किसी बड़े चहेरे पर दांव खेल सकती है।

पति-पत्नी आमने-सामने:

बता दें कांग्रेस द्वारा जारी छठी सूची में दातारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह उम्मीदवार बनाया है। सीकर की दातारामगढ़ सीट के चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां से पति-पत्नी चुनाव में आमने-सामने होने जा रहे है। बता दें दातारामगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के सामने जेजेपी पार्टी ने उनकी पत्नी रीटा सिंह को टिकट दिया है।

डॉक्टर से लेकर शिक्षा अधिकारी:

बता दें कांग्रेस ने इस लिस्ट में कई नए चेहरों को टिकट दिया है। इसमें डॉक्टर से लेकर शिक्षा अधिकारी तक के नाम शामिल है। जयपुर के पास चौमूं सीट से कांग्रेस ने डॉक्टर शिखा बराला को टिकट दिया है। जबकि पिलानी से मौजूदा विधायक का टिकट काटकर पूर्व शिक्षा अधिकारी पितराम काला को चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें – Elvish Yadav FIR: एल्विश यादव पर FIR दर्ज, रेव पार्टी में सांपों का जहर प्रोवाइड कराने का आरोप

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
assembly election 2023congress candidate listelection 2023rajasthan chunav 2023rajasthan congress candidate listrajasthan congress candidate sixth listRajasthan Election 2023vidhan sabha chunav

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article