Monday, June 16, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Bharat Jodo Nyay Yatra में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी ने नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए कुछ नहीं किया

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नगालैंड के मोकोकचुंग शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान एक रैली को संबोधित किया। जहां पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि...
featured-img
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra (Social Media)

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नगालैंड के मोकोकचुंग शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान एक रैली को संबोधित किया। जहां पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2015 में फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद नौ साल बीत गए, लेकिन उन्होंने नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान करने के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नगा लोगों को विश्वास में लिए बिना और उनके साथ चर्चा के बिना समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है।

पीएम ने नगा समुदाय से झूठ बोला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर वार करते हुए कहा अगर आपके पास समाधान नहीं है, तो आपको झूठ भी नहीं बोलना चाहिए और नहीं कहना था कि आपके पास समस्या का समाधान है। आप कहते समाधान की दिशा में काम करना होगा और हम समाधान की दिशा में काम करेंगे। लेकिन आपको नगा समुदाय के लोगों से झूठ नहीं बोलना चाहिए था। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मानती है मुद्दा गंभीर है और हल जरूरी है।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल के नए सरकारी कैलेंडर पर बवाल, सुवेंदु अधिकारी का दावा शब-ए-बारात पर छुट्टी, रामनवमी पर क्यों नहीं ?

पीएम मोदी पर राहुल ने बोला हमला

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैंने नगा नेताओं के साथ बातचीत की है। वे इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं। कि आखिर अभी तक शांति समझौते की दिशा में कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया है। राहुल ने कहा कि हमें ये भी नहीं मालूम पीएम मोदी आखिर समस्या समाधान को लेकर क्या सोचते हैं। यह ऐसा मुद्दा है जोकि बातचीत के माध्यम से ही हल होगा। उनके साथ चर्चा के बिना समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है।

आज असम पहुंचेगी राहुल की यात्रा

दिग्गज नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज गुरुवार को असम में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शिवसागर जिले से शुरू होकर असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी की यात्रा करेगी। आपको बता दें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 18 जनवरी और 19 जनवरी को जोरहाट और डेरगांव में अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल के नए सरकारी कैलेंडर पर बवाल, सुवेंदु अधिकारी का दावा शब-ए-बारात पर छुट्टी, रामनवमी पर क्यों नहीं ?

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

ट्रेंडिंग खबरें

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी व्रत लाता है जीवन में शांति और समृद्धि, जानें तिथि और महत्व

G7 summit 2025: PM नरेंद्र मोदी के दौरे से आएगी भारत-कनाडा संबंधों में आएगी मजबूती? दोनों देशों के लिए बेहद खास है सम्मेलन

Sawan 2025: इस दिन चढ़ाया जाएगा कांवड़ का पहला जल, जानिए पूरी डिटेल

​​G7 Summit 2025 के लिए PM नरेंद्र मोदी तैयार, कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन कवर करने पहुंचे हिंद फर्स्ट नेटवर्क के CEO डॉ. विवेक भट्ट

"यह मेरा नहीं 140 करोड़ लोगों का सम्मान है..." साइप्रस में PM मोदी को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान

ईरान के खामेनेई कहां हुए अंडरग्राउंड? वो बंकर जहां कभी हमला नहीं कर पाएगा इजराइल

Fruit Benefits: सुबह खाली पेट इन 5 फलों का सेवन सेहत का है खज़ाना

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज