नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन का फिर विवादित बयान, राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर कहीं ये बात

Udhayanidhi Stalin: कुछ दिनों पहले सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानबाज़ी करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर विवादों में नज़र आ रहे हैं। इस बार उन्होंने (Udhayanidhi Stalin) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया हैं।...
12:13 PM Sep 21, 2023 IST | surya soni
Udhayanidhi Stalin: कुछ दिनों पहले सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानबाज़ी करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर विवादों में नज़र आ रहे हैं। इस बार उन्होंने (Udhayanidhi Stalin) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया हैं।...

Udhayanidhi Stalin: कुछ दिनों पहले सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानबाज़ी करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर विवादों में नज़र आ रहे हैं। इस बार उन्होंने (Udhayanidhi Stalin) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया हैं। उनके इस बयान पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। बता दें सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। लेकिन उन्होंने अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर कहीं ये बात:

उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै में एक कार्यक्रम हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सनातन धर्म को टारगेट करते हुए केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर भी विवादित बयान दे दिया। इसके बाद लोगों में उनके इस बयान से काफी नाराजगी नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि ''संसद के नए भवन के उद्घाटन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया गया क्योंकि वह विधवा और आदिवासी हैं।''

क्या यही सनातन धर्म है?: उदयनिधि स्टालिन

उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ''800 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित ना करना सही था..? उन्होंने इसके अलावा कहा कि राष्ट्रपति को इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वो विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उदयनिधि स्टालिन ने तंज कसा और पूछा, क्या इसे ही हम सनातन धर्म कहते हैं..?

सनातन धर्म को लेकर भी दिया था विवादित बयान:

पिछले कुछ दिनों से उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयानबाज़ी करते नज़र आ रहे हैं। मदुरै में एक कार्यक्रम हिस्सा लेने आये उदयनिधि स्टालिन ने फिर सनातन के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। उन्होंने सनातन के सिद्धांतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इसके खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें – India Canada Dispute : भारत और कनाडा के बीच क्यों चल रहा है विवाद, 10 प्वाइंट्स में समझिए पूरा मामला…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
UdhayanidhiUdhayanidhi on new parliament buildingUdhayanidhi on PresidentUdhayanidhi on Sanatana DharmaUdhayanidhi slams BJP

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article