नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने देशवासियों से की मन की बात, बोले - G20 सम्मेलन के बाद बढ़ा भारत का मान...

PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'मन की बात' के 105वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की...
12:22 PM Sep 24, 2023 IST | Ekantar Gupta
PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'मन की बात' के 105वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की...
PM Modi Mann ki Baat 105th Episode PM said After G20 India get respect in world

PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'मन की बात' के 105वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की सफलता को, देशवासियों की सफलता को, उनकी प्रेरणादायक जिंदगी के सफर को आपसे साझा करने का अवसर मिला है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग और G20 समिट को लेकर मिले सबसे ज्यादा पत्र'

पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों सबसे ज्यादा पत्र और सन्देश, जो मुझे मिले हैं, वो दो विषयों पर बहुत अधिक है। पहला विषय है, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा विषय है दिल्ली में G-20 का सफल आयोजन। देश के हर हिस्से, समाज के हर वर्ग से, हर उम्र के लोगों के मुझे अनगिनत पत्र मिले हैं।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान इसरो ने बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने कहा (PM Modi Mann Ki Baat) कि जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे। इसरो के YouTube Live Channel पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है।

'चंद्रयान-3 महाक्विज' का जिक्र

मन की बात के 105वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi Mann Ki Baat) ने चंद्रयान की सफलता पर चल रहे क्विज कंपटीशन 'चंद्रयान-3 महाक्विज' का भी जिक्र किया उन्होंने बताया कि MY Gov portal पर हो रहे इस कंपटीशन में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से क्विज कंपटीशन में भाग लेने की भी अपील की।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

यह भी पढ़ें - NIA : खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की संपत्ति जब्त, एनआईए ने की कार्रवाई…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Chandrayaan 3 QuizChandrayaan-3g20G20 University Connect ProgrammeIIMIITIndia TourisomMann ki Bat India Middle East Europe CorridorMy Government PortalNITPM Modi Mann ki BaatUNESCOWorld Heritage Properties

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article