नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

PM Modi ISRO Visit: ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर दी बधाई

PM Modi ISRO Visit: मिशन चंद्रयान-3 के कामयाब होने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की वाहवाही पूरी दुनिया में हो रही है। जब इसरो को चंद्रयान-3 के मिशन में सफलता मिली तब पीएम मोदी ने अफ्रीका से फ़ोन के जरिये इसरो...
08:08 AM Aug 26, 2023 IST | surya soni

PM Modi ISRO Visit: मिशन चंद्रयान-3 के कामयाब होने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की वाहवाही पूरी दुनिया में हो रही है। जब इसरो को चंद्रयान-3 के मिशन में सफलता मिली तब पीएम मोदी ने अफ्रीका से फ़ोन के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। लेकिन अब ग्रीस से प्रधानमंत्री मोदी सीधे इसरो (PM Modi ISRO Visit) के वैज्ञानिकों मिलने बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो में लोगों के हाथों में तिरंगा और मोदी की तस्वीरें वाले पोस्टर नज़र आए।

पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित:

बता दें बेंगलुरु एयरपोर्ट से पीएम मोदी का इसरो कमांड सेंटर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेंगलुरु में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर आने के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ''मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था क्योंकि मैं विदेश में था। मैंने तय किया कि भारत जाऊंगा तो सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा। सबसे पहले उन वैज्ञानिकों को नमन करुंगा... यह समय उद्बोधन का नहीं है। मेरा मन उन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक है।''

इसरो कमांड सेंटर पहुंचे पीएम मोदी:

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को गले लगाकर बधाई दी। उसके बाद एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता की से जुड़ी खास बाते भी बताई। इसके बाद पीएम मोदी बेंगलुरु में इसरो कमांड सेंटर के मीटिंग हॉल पहुंचे। जहां पर चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिक भी मौजूद थे। पीएम का हॉल में स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किया गिरफ्तार, सिर्फ 20 मिनट बाद जेल से बाहर आए ट्रंप

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
bengluruchadrayaan 3ISROPM ModiPM Modi ISRO Visitइसरोइसरो मुख्यालयचंद्रयान-3पीएम मोदीबेंगलुरु

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article