Wednesday, June 11, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

PM Modi ISRO Visit: ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर दी बधाई

PM Modi ISRO Visit: मिशन चंद्रयान-3 के कामयाब होने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की वाहवाही पूरी दुनिया में हो रही है। जब इसरो को चंद्रयान-3 के मिशन में सफलता मिली तब पीएम मोदी ने अफ्रीका से फ़ोन के जरिये इसरो...
featured-img

PM Modi ISRO Visit: मिशन चंद्रयान-3 के कामयाब होने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की वाहवाही पूरी दुनिया में हो रही है। जब इसरो को चंद्रयान-3 के मिशन में सफलता मिली तब पीएम मोदी ने अफ्रीका से फ़ोन के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। लेकिन अब ग्रीस से प्रधानमंत्री मोदी सीधे इसरो (PM Modi ISRO Visit) के वैज्ञानिकों मिलने बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो में लोगों के हाथों में तिरंगा और मोदी की तस्वीरें वाले पोस्टर नज़र आए।

पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित:

बता दें बेंगलुरु एयरपोर्ट से पीएम मोदी का इसरो कमांड सेंटर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेंगलुरु में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर आने के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ''मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था क्योंकि मैं विदेश में था। मैंने तय किया कि भारत जाऊंगा तो सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा। सबसे पहले उन वैज्ञानिकों को नमन करुंगा... यह समय उद्बोधन का नहीं है। मेरा मन उन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक है।''

इसरो कमांड सेंटर पहुंचे पीएम मोदी:

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को गले लगाकर बधाई दी। उसके बाद एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता की से जुड़ी खास बाते भी बताई। इसके बाद पीएम मोदी बेंगलुरु में इसरो कमांड सेंटर के मीटिंग हॉल पहुंचे। जहां पर चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिक भी मौजूद थे। पीएम का हॉल में स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किया गिरफ्तार, सिर्फ 20 मिनट बाद जेल से बाहर आए ट्रंप

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

ट्रेंडिंग खबरें

AC Temperature Rule: AC के तापमान पर सरकार का नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं कर पाएंगे सेट

Train Ticket: भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी, अब 4 नहीं... 24 घंटे पहले चलेगा आपका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं?

क्या दुनिया में तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी? ताजा रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे!

मिथुन संक्रांति समृद्धि का है पर्व, जानें इसके पीछे की मान्यताएं

बुधवार के दिन हरी चीजों का दान खोलेगा आपके किस्मत के द्वार

आषाढ़ माह में क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं श्री हरि ? जानिए इसका आध्यत्मिक महत्व

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शादी के बाद रची गई साजिश, ​सोनम का राज से वादा- 'मैं विधवा बनकर तुमसे करूंगी शादी'

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज