नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Nipah Virus : केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस, मरीजों की संख्या पहुंची 352, हाई अलर्ट मोड पर राज्य सरकार...

Nipah Virus : केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus in India) लगातार फैल रहा है। राज्य सरकार वायरस को लेकर अलर्ट मोड और लोगों को सावधानियां बरतने पर को कह रही है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने केरल की...
12:41 PM Sep 18, 2023 IST | Ekantar Gupta
Nipah Virus : केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus in India) लगातार फैल रहा है। राज्य सरकार वायरस को लेकर अलर्ट मोड और लोगों को सावधानियां बरतने पर को कह रही है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने केरल की...
featuredImage featuredImage
Nipah Virus spread fastly 352 Infected found in Kerala Government on Alert Mood

Nipah Virus : केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus in India) लगातार फैल रहा है। राज्य सरकार वायरस को लेकर अलर्ट मोड और लोगों को सावधानियां बरतने पर को कह रही है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के हवाले से निपाह वायरस के ताजे आंकड़े बताए हैं।

23 लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती

वीना जॉर्ज ने आगे बताया, अस्पताल में इलाज करवा रहा नौ साल का बच्चा वेंटिलेटर से बाहर है। फिलहाल वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। बच्चे की सेहत में सुधार हो रहा है स्थिति कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि 1233 लोग अब तक वायरस की लिस्ट में आ गए हैं। 23 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

36 चमगादड़ों के नमूने एकत्र किए गए

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि आईएमसीएच अस्पताल में में 4 लोग भर्ती हैं। वहीं, 36 चमगादड़ों के नमूने एकत्र किए गए और परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। 34,167 घरों में हाउस विजिट पूरा हो चुका है स्थिति का जायजा लेने के लिए निपाह एहतियात का हिस्सा।"

क्या है निपाह वायरस?

निपाह वायरस (Nipah Virus) जानवरों से इंसानों में फैलने वाला वायरस है। ये खासकर चमगादड़ों से फैलता है। निपाह का पहला मामला 1998 में मलेशिया में सुअर पालने वालों के बीच मिला था। मलेशिया के जिस गांव में इसका पहला मामला मिला, वहीं से इसका नाम ईजाद हुआ।

निपाह वायरस के क्या हैं लक्षण?

निपाह वायरस में पीड़ित को तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है। मामला ज्यादा बिगड़ने पर पीड़ित के दिमाग पर असर हो सकता है और यहां तक की वो कोमा में भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Vishwakarma Yojna : पीएम मोदी ने लांच की विश्वकर्मा योजना, सीधे 20 लाख परिवार को मिलेगा फायदा…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Ekantar GuptaKerala Nipah Virus NewsNipah VirusNipah Virus CaseNipah Virus in IndiaNipah Virus In KeralaNipah Virus infectionNipah Virus SymptomsNipah Virus Vaccine

ट्रेंडिंग खबरें