नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Nipah Virus : कोरोना के बाद निपाह वायरस का कहर, जानें क्या है इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव...

Nipah Virus : पिछले तीन सालों में हम किसी तरह कोराना वायरस से बच कर निकले थे ही कि एक और खतरनाक वायरस आ गया है। जी हां कोरोना के बाद निपाह वायरस भी अब अपना कहर बरपा रहा है।...
02:04 PM Sep 16, 2023 IST | Ekantar Gupta
Nipah Virus : पिछले तीन सालों में हम किसी तरह कोराना वायरस से बच कर निकले थे ही कि एक और खतरनाक वायरस आ गया है। जी हां कोरोना के बाद निपाह वायरस भी अब अपना कहर बरपा रहा है।...
Nipah Virus know what are Nipah Virus symptoms cure and Vaccine

Nipah Virus : पिछले तीन सालों में हम किसी तरह कोराना वायरस से बच कर निकले थे ही कि एक और खतरनाक वायरस आ गया है। जी हां कोरोना के बाद निपाह वायरस भी अब अपना कहर बरपा रहा है। केरल में कोरोना के बाद अब निपाह वायरस भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। केरल में अभी तक 5 लोगों में निपाह वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इसके कारण राज्य सरकार ने 24 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए है। आपको बता दें कि निपाह वायरस (Nipah Virus) की पुष्टि होने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। आइए जानते है निपाह वायरस के बारे में ...

क्या है निपाह वायरस.. ?

निपाह वायरस (Nipah Virus) जानवरों से इंसानों में फैलता है। खासकर चमगादड़ से ज्यादा चांसेस है। इस वायरस का पहला मामला 1998 में मलेशिया में सुअर पालनों के अंदर मिला था। इसी कारणवश इस वायरस का नाम उसी गांव के ऊपर रख दिया गया। WHO ने इस वायरस को इबोला, जीका और कोरोना वायरस की श्रेणी में रखा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये महामारी फैलाने की क्षमता रखता है। निपाह वायरस (Nipah Virus) आमतौर पर जानवरों और दूषित खाने से फैलता है, लेकिन हाल ही में देखा गया है कि ये मनुष्य से मनुष्य के बीच सीधे भी फैल सकता है।

जानलेवा है निपाह वायरस

निपाह वायरस को लेकर सभी के चेहरे पर शिकन इसलिए है क्योंकि यह वायरस जानलेवा है। मान लीजिए कि कोई भी व्यक्ति निपाह वायरस से संक्रमित हो जाता है तो 75 प्रतिशत चांसेस है कि इस वायरस के कारण उस व्यक्ति की जान जा सकती है। इसके साथ ही अभी इस वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है, जिसके कारण इस वायरस के फैलने की और भी चांसेस है।

क्या है इसके लक्षण..?

निपाह वायरस (Nipah Virus) से पीड़ित मरीज को बुखार, उल्टी के साथ सांस लेने में समस्या होती है। इसके साथ ही धीरे से यह वायरस दिमाग पर भी असर डालता है, जिसके कारण पीड़ित मरीज कोमा में भी जा सकता है।

ऐसे करें निपाह वायरस से बचाव ..

यह भी पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir : खुदाई के दौरान मिलें मंदिर, स्तंभ और बेशकीमती पत्थर, जानें राम मंदिर में खुदाई के दौरान क्या-क्या मिला…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Ekantar GuptaKerala Nipah Virus NewsNipah VirusNipah Virus CasesNipah Virus CureNipah Virus First CaseNipah Virus is DangerousNipah Virus Kya HaiNipah Virus NewsNipah Virus SymptomsNipah Virus Vaccine

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article