नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप से मचा हाहाकार, मरने वालों की संख्या 150 के पार, बेघर हुए सैकड़ों लोग

Nepal Earthquake: नेपाल में इस समय भूकंप से हाहाकार मचा हुआ है। तीन दिन पूर्व यानी शुक्रवार को नेपाल में 6.4 की तीव्रता से भूकंप के झटकों से भारी तबाही हो गई। सोमवार देर रात एक बार फिर नेपाल में...
03:16 PM Nov 07, 2023 IST | surya soni
Nepal Earthquake: नेपाल में इस समय भूकंप से हाहाकार मचा हुआ है। तीन दिन पूर्व यानी शुक्रवार को नेपाल में 6.4 की तीव्रता से भूकंप के झटकों से भारी तबाही हो गई। सोमवार देर रात एक बार फिर नेपाल में...

Nepal Earthquake: नेपाल में इस समय भूकंप से हाहाकार मचा हुआ है। तीन दिन पूर्व यानी शुक्रवार को नेपाल में 6.4 की तीव्रता से भूकंप के झटकों से भारी तबाही हो गई। सोमवार देर रात एक बार फिर नेपाल में भूकंप (Nepal Earthquake) के झटके महसूस किए गए। सोमवार को आए भूकंप में करीब 16 लोग घायल हो गए। जबकि इससे पहले शुक्रवार को आए भूकंप में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ठंड के मौसम में बेघर हुए सैकड़ों लोग:

बता दें नेपाल में पिछले कुछ महीनों में कई दफा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीते शुक्रवार को नेपाल के जाजरकोट जिला भूकंप का केंद्र रहा। जहां भूकंप से भारी तबाही देखने को मिली। लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। ठंड के मौसम में लोगों को घर से बाहर रहकर रातें गुजारनी पड़ रही हैं। नेपाल सरकार के सामने भूकंप से हुए इस नुकसान से उभरने की बड़ी चुनौती रहने वाली हैं। लोग पुराने कपड़े और रजाई से अपना काम चला रहे हैं।

भारत ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ:

नेपाल में इससे पहले भी एक बार भूकंप की त्रासदी देखने को मिली थी। उस समय भी भारत ही नेपाल की मदद के लिए सबसे पहले आगे आया था। अब एक बार नेपाल को मुसीबत में देख भारत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया हैं। बता दें भारत के द्वारा इमरजेंसी राहत सामग्री रविवार को नेपाल भेजी गई है। 10 करोड़ रुपए की राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय वायुसेना के माध्यम से नेपाल काठमांडू भेजी गई। जिसमें टेंट, तिरपाल चादरें, कंबल, स्लीपिंग बैग और दवाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Israel Hamas Conflict: गाजा में 4100 से ज्यादा बच्चों की गई जान, खंडहर में तब्दील हुए कई इलाके…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Delhi-NCR Earthquakeearthquake in indiaearthquake latest newsearthquake today latestnepal earthquake centrenepal earthquake newsनेपाल में भूकंप

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article