नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MP Elections 2023: भाजपा आज जारी कर सकती अपनी पांचवी सूची, सिंधिया के नाम को लेकर अटकलें हुई तेज़

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद भाजपा अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Elections 2023) में भाजपा और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल...
01:26 PM Oct 16, 2023 IST | surya soni
MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद भाजपा अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Elections 2023) में भाजपा और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल...
featuredImage featuredImage

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद भाजपा अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Elections 2023) में भाजपा और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चार सूची जारी कर दी है। अब कयास लगाया जा रहा है कि सोमवार यानी आज शाम तक भाजपा अपनी एक और सूची जारी कर सकती है। इस सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम को लेकर अब चर्चा जोरों पर है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टिकट दे सकती है।

सिंधिया के नाम को लेकर अटकलें हुई तेज़:

बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे, लेकिन कुछ समय पहले ही इन्होने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ कांग्रेस से कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश में सीएम फेस के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलहाल उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। अब माना जा रहा है कि उन्हें शिवपुरी जिले की किसी सीट से विधायक का टिकट दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, देखें सिर्फ एक क्लिक पर..

2020 में सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस:

बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिंधिया परिवार का हमेशा से दबदबा रहा है। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के दम पर कांग्रेस ने यहां अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अचानक कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होने का एलान किया था। उसके बाद भाजपा ने यहां अपनी सरकार बना ली। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ भाजपा में आये विधायकों को शिवराज सरकार में मंत्री पद दिया गया।

25 से 30 विधायकों का टिकट कटना तय!

इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव में अलग तरह की रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। पीएम मोदी ने अपनी टीम को यानी सांसदों को ज्यादातर राज्यों में विधायक का टिकट दिया है। ऐसे में जिन विधायकों का अपने क्षेत्र में विरोध है, उनका टिकट कटना भी तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मौजूदा 25 से 30 विधायकों का टिकट कट सकता है।

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BJP 5th List in MPBJP Candidates ListBJP in MPJyotiraditya Scindia News in HindiMP BJP List

ट्रेंडिंग खबरें