नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MP Election 2023: मायावती की पार्टी का मध्य प्रदेश चुनाव से पहले बड़ा दांव, इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

MP Election 2023: इस साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक के राज्य शामिल है। इस बार मध्य प्रदेश (MP Election 2023) में कांग्रेस और भाजपा के...
09:27 PM Oct 01, 2023 IST | surya soni
MP Election 2023: इस साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक के राज्य शामिल है। इस बार मध्य प्रदेश (MP Election 2023) में कांग्रेस और भाजपा के...

MP Election 2023: इस साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक के राज्य शामिल है। इस बार मध्य प्रदेश (MP Election 2023) में कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन प्रदेश की राजनीति में रविवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन कर लिया है। इससे राजनीति के जानकार बड़ा फैसला मान रहे हैं।

मायावती की पार्टी का चुनाव से पहले बड़ा दांव!

बहुजन समाज पार्टी देश की राजनीति के साथ कई राज्यों में अपना बड़ा प्रभाव रखती हैं। ऐसे में अब जब बात मध्य प्रदेश में विधासभा चुनाव की हो रही हैं तो मायावती की पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया। बसपा का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन होने के बाद BSP 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जीजीपी 52 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी चिंता:

मध्य प्रदेश में विधासभा चुनाव इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां भाजपा सत्ता बरक़रार रखने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए पुरजोर लगा रही है। लेकिन इस बीच बसपा का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन होने के बाद इन दोनों बड़ी पार्टियों की चिंता बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश में कुल 230 सीट:

बता दें इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में चुनाव होने जा रहे है। देश की राजनीति में मध्य प्रदेश का भी काफी अहम योगदान रहता है। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीट है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने यहां से दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन बाद में उनका एक विधायक भजपा के साथ चला गया था।

यह भी पढ़ें – PM Modi Telangana Visit: अब किसानों को होगा जबरदस्त फायदा, पीएम ने किया राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन का ऐलान…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BSPBSP Gondwana Gantantra Party allianceGGPGondwana Gantantra PartyMadhya Pradesh Elections 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article