नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हेतु सुबह से ही लगी भक्तों की कतार, सोमनाथ, उज्जैन, वाराणसी में लगा ताँता

Mahashivratri 2024: लखनऊ। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज देश भर के ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शुभ दिन (Mahashivratri 2024) पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त सुबह-सुबह विभिन्न शिव मंदिरों में कतार में...
01:15 PM Mar 08, 2024 IST | Preeti Mishra
Mahashivratri 2024: लखनऊ। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज देश भर के ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शुभ दिन (Mahashivratri 2024) पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त सुबह-सुबह विभिन्न शिव मंदिरों में कतार में...
featuredImage featuredImage
Mahashivratri 2024 (Image Credit: Social Media)

Mahashivratri 2024: लखनऊ। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज देश भर के ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शुभ दिन (Mahashivratri 2024) पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त सुबह-सुबह विभिन्न शिव मंदिरों में कतार में लग गए।

सोमनाथ महादेव मंदिर में सुबह से लगी रही भक्तों की कतार

महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा का विशेष दिन है। आज देशभर में शिवभक्तों द्वारा धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। गिर सोमनाथ जिले के प्रथम ज्योतिर्लिंग यानी सोमनाथ महादेव मंदिर (सोमनाथ मंदिर) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) पर्व के अवसर पर घोड़ापुर में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन सोमनाथ मंदिर 42 घंटे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के मौके पर सोमनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सुबह से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार देखी जा रही है। सोमनाथ में हर तरफ 'हर हर महादेव', 'जय सोमनाथ', 'बम बम भोले' की आवाजें सुनाई दे रही हैं। श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें, इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन मंदिर को 42 घंटे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है।

सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा प्रभास क्षेत्र 'जय सोमनाथ', 'हर हर महादेव' के उद्घोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही सोमनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। उस समय शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय तंत्र की ओर से विशेष तैयारी की गई है. दर्शन, प्रसाद, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित समुचित व्यवस्था की गई है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के मौके पर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए सैकड़ों लोग मंदिर में एकत्र हुए। पुजारियों ने भक्तों के सामने महाकाल की भव्य भस्म आरती की। भक्तों का स्वागत करते हुए महाकालेश्वर मंदिर को सुंदर रोशनी से सजाया गया था। इसके अलावा देशभर के कई मशहूर कलाकार महा शिवरात्रि के मौके पर अपनी कला से भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोपहर 12 बजे तक करीब दो लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किये हैं। अभी भी भक्तों की लम्बी कतार मंदिर के अंदर और बहार लगी हुई है। प्रशासन द्वारा इस अवसर पर विशेष व्यवस्था की गयी है।

काशी विश्वनाथ में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आज सुबह चार बजे से ही वाराणसी में प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर (Mahashivratri 2024) में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक पांच लाख से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किये हैं। यहाँ अभी भी मंदिर के बाहर लगभग तीन से चार किलोमीटर लम्बी लाइन लगी हुई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा के कपाट 36 घंटे के लिए खुले रहेंगे। मंदिर में मंगला आरती सुबह 2.15 पर हुई और लोगों के दर्शन के लिए मंदिर को 3.30 बजे सुबह खोल दिया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार प्रथम प्रहार की आरती रात 9.30 बजे होगी। मंदिर के लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि ​​​​​​के मौके पर ​आज शिव विवाह भी होगा। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। साथ ही झांकी दर्शन भी चलता रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: Jangam Sadhu: भगवान शिव की जाँघों से पैदा हुए हैं जंगम साधू, केवल अन्य साधुओं से ही लेते हैं भिक्षा

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़े।

Tags :
08 march 2024 Mahashivratri12 Jyotirlinga in IndiaFamous Jyotirlinga of IndiaKashi Vishwanath TempleMahakaleshwar Templemahashivratri 2024SomnathSomnath TempleUjjainVaranasi

ट्रेंडिंग खबरें