नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: कब होंगे लोकसभा चुनाव? सीईसी राजीव कुमार का बयान

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी चुनावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम...
01:42 AM Feb 18, 2024 IST | Bodhayan Sharma
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी चुनावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम...

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी चुनावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम 2024 के लोकसभा चुनाव और राज्य (ओडिशा) के विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 50 फीसदी मतदान  (Lok Sabha Elections 2024)केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। 37,809 मतदान केंद्रों में से 22,685 पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांगों, युवाओं और महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए 300 मतदान केंद्र होंगे, जिन पर केवल दिव्यांगजन ही तैनात रहेंगे।

17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून में होगा पूरा

माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की तारीख का ऐलान कर सकता है। ओडिशा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा चुनाव की भी घोषणा हो सकती है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा।

यह भी पढ़े:KAMAL NATH: इंदिरा गांधी ने कमल नाथ को क्यों कहा था 'तीसरा बेटा'! जानिए अब क्यों चर्चा में आई ये बात...

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
CEC Rajeev KumarCEC Rajeev Kumar statementElections 2024Lok Sabha electionsLok Sabha elections 2024Rajeev Kumar statementलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article