Kolkata Rape Murder Case: TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती के बिगड़े बोल, कहा- 'अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमेंगे तो...',

Shiwani Singh
Published on: 19 Aug 2024 8:53 PM IST
Kolkata Rape Murder Case: TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती के बिगड़े बोल, कहा- अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमेंगे तो...,
X
Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। पीड़िता को न्याय दिलाने और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर देश के कोने-कोने में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे देश की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने डॉक्टरों के आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है। ये भी पढ़ें- Kolkata Rape Murder Case: देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, 70 पद्म पुरस्कार विजेताओं ने PM को लिखा पत्र, कल SC में
टीएमसी सांसद का विवादित बयान... मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएमसी सासंद अरूप चक्रवर्ती कहा कि डॉक्टरों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं किया तो उन्हें जनता के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर्स अपना काम करने की जगह अपने घर चले जाएंगे। डॉक्टर्स आंदोलन के नाम पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने निकल जाएंगे। ऐसे में जन रोष तो होगा ही। टीएमसी नेता ने पश्चिम बंगाल के मचंतला में आयोजित रैली में बोलते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स जल्द से जल्द काम पर लौट जाएं। अगर अस्पताल की सेवाएं ऐसे ही बाधित रहीं तो लोगों में आक्रोश फैल सकता है। इस दौरान उन्होंने पुलिस को भी फटकारलगाई। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस का एक वर्ग कथित तौर पर विपक्षी गतिविधियों का समर्थन कर रहा है। कोलकाता पुलिस राज्य सरकार के अधिन आती है। उन्हें राज्य सरकार के निर्देशों का ही पालन करना पड़ेगा।
क्या है पूरा मामला
9 अगस्त की रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे देश में गुस्सा और रोस है। महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। वहीं अब इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस की जगह CBI कर रही है। ये भी पढ़ें-Kolkata Rape Murder Case: आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट जारी, मिल सकते हैं कई सवालों के जवाब!
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story