नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Khelo India Youth Games का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोलें इससे नई प्रतिभाएं सामने आ रहीं

Khelo India Youth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games) का उद्घाटन किया। शुक्रवार 19 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके...
10:25 PM Jan 19, 2024 IST | Prashant Dixit
Khelo India Youth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games) का उद्घाटन किया। शुक्रवार 19 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके...
Khelo India Youth Games

Khelo India Youth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games) का उद्घाटन किया। शुक्रवार 19 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में एफआईआर, जानें क्या लगा आरोप

तमिलनाडु की घर जैसी संस्कृति

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खेलों के जरिए नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games) के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं देश भर से चेन्नई आए एथलीटों और खेल प्रेमियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आप सब मिलकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की सच्ची भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। तमिलनाडु के गर्मजोशी भरे लोग, खूबसूरत तमिल भाषा, संस्कृति और व्यंजन आपको सभी को निश्चित रूप से घर जैसा महसूस कराएंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया विंटर गेम्स और खेलो इंडिया पैरा गेम्स आपको खेलने का मौका दे रहे हैं। इन खेलों के जरिए नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। मुझे खुशी हुई कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games) का शुभंकर वेलु नचियार है। केंद्र सरकार भारत में 2029 यूथ ओलंपिक और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास कर रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दूरदर्शन चैनल डीडी पोधिगई के नए अवतार डीडी तमिल की भी शुरुआत की है।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में एफआईआर, जानें क्या लगा आरोप

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Khelo India Youth GamesKhelo India Youth Games in ChennaiPM Modi in ChennaiPM Narendra Modiखेलो इंडिया यूथ गेम्सचेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्सचेन्नई में पीएम मोदीपीएम नरेंद्र मोदी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article