नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Jat Reservation Rajasthan: सरकार ने वार्ता के नाम पर दिया धोखा, वो चाहती है आन्दोलन उग्र हो!

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Jat Reservation Rajasthan: राजस्थान में जाट समाज ने महापड़ाव डाला हुआ है। जाट समाज को महापड़ाव डाले हुए आज 8 दिन हो गए हैं। इसी बीच एक बार सरकार से संवाद भी हुआ, जिसमें सरकार किसी भी...
06:15 PM Jan 24, 2024 IST | Bodhayan Sharma
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Jat Reservation Rajasthan: राजस्थान में जाट समाज ने महापड़ाव डाला हुआ है। जाट समाज को महापड़ाव डाले हुए आज 8 दिन हो गए हैं। इसी बीच एक बार सरकार से संवाद भी हुआ, जिसमें सरकार किसी भी...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Jat Reservation Rajasthan: राजस्थान में जाट समाज ने महापड़ाव डाला हुआ है। जाट समाज को महापड़ाव डाले हुए आज 8 दिन हो गए हैं। इसी बीच एक बार सरकार से संवाद भी हुआ, जिसमें सरकार किसी भी शर्त पर जाट समाज (Jat Reservation Rajasthan) के अग्रणियों को राजी नहीं कर पाई।

समाज तैयार रहे, कभी भी आन्दोलन उग्र करना होगा

राजस्थान में जाट समाज (Jat Reservation Rajasthan) का आरक्षण की मांग को लेकर धरना पिछले 8 दिनों से चल रहा है। इसमें धौलपुर और भरतपुर के जाटों को केंद्र में आरक्षण देने की मांग को लेकर आन्दोलन करने पर उतारू जाट समाज अब आन्दोलन उग्र करने की चेतावनी दे रहे हैं। पहले ही आन्दोलन करने वाली समिति ने इसकी चेतावनी दी थी। परन्तु सरकार से वार्ता का कोई हल नहीं निकलने पर अब समाज के सभी लोगों को तैयार रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री व्यस्त हैं, दो वार्ताओं में हल नहीं निकला

22 जनवरी को पहली वार्ता हुई, इसमें कई मुद्दों पर सहमती बनती नज़र भी आई, परन्तु 23 तारीख की वार्ता में असहमति को लेकर जाट समाज (Jat Reservation Rajasthan) वार्ता से निकल कर आ गया। इसके बाद भी वार्ता करने के लिए चर्चा चल रही थी परन्तु सूबे के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री विदेशी महमान के साथ राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री समय नहीं दे पा रहे। इसी लिए वार्ता नहीं जाट समाज अब आन्दोलन को तेज़ करने की बात कह रहे हैं।

मुख्यमंत्री खुद भरतपुर से हैं, फिर भी हमारी कोई सुन नहीं रहा

राजस्थान मुख्यमंत्री का पैतृक जिला भरतपुर ही है। इसी बात को लेकर जात आरक्षण सेवा समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा कि सरकार खुद चाहती है कि दंगा हो, आग लगे, इसके बाद बात की जाएगी। इस बार का जाट आन्दोलन आखिरी जाट अन्दोलान (Jat Reservation Rajasthan) होगा, इसमें आर या पार की लड़ाई के लिए हम यहाँ इकठा हुए हैं। अगर जरूरत पड़ेगी तो आन्दोलन उग्र होगा ही होगा। भरतपुर के उच्चैन तहसील में जयचौली गाँव में जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर महापड़ाव डाला हुआ है।

यह भी पढे़ं – BHARAT RATNA: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, जानिए क्या ख़ास है 24 जनवरी को…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
jaat reservationjat reservationJat Reservation RajasthanRajasthan Jaat ReservationRajasthan News in Hindirajasthan protestrajasthan reservation protest

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article