नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Jagannath Puri Corridor: 800 करोड़ के कोरिडोर से होकर गुजरेंगे भक्त

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Jagannath Puri Corridor: 800 करोड़ की लागत से बना जगन्नाथ पुरी मंदिर के कॉरिडोर का 17 जनवरी को उद्घाटन ओड़िसा के ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया। इस पूरे प्रोजेक्ट को जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर नाम दिया...
04:14 AM Jan 18, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Jagannath Puri Corridor: 800 करोड़ की लागत से बना जगन्नाथ पुरी मंदिर के कॉरिडोर का 17 जनवरी को उद्घाटन ओड़िसा के ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया। इस पूरे प्रोजेक्ट को जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर नाम दिया गया।

कार्यक्रम के लिए दिए 1000 मंदिरों को आमंत्रण

इस कार्यक्रम (Jagannath Puri Corridor) में शामिल होने के लिए बहुत बड़ी संख्या में आमन्त्रण दिए गए। कार्यक्रम की भव्यता इस बात से भी लगाईं जा सकती है कि भारत और नेपाल के एक हजार मंदिरों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। इसके आलवा भी देश के कई धर्म धुरंधरों और चरों धामों के शंकराचार्यों को भी आमंत्रित किया गया। इतन ही नहीं, नेपाल के राजा को यहाँ आने के लिए निवेदन और आमन्त्रण भिजवाया गया था।

प्रोजेक्ट से जुड़ी जरुरी जानकारी

जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर के प्रोजेक्ट (Jagannath Puri Corridor) को सबसे पहले 2016 में पेपर पर लाया गया। इसको लेकर फिर काम और परिकल्पना शुरू की गयी। इसके 3 साल बाद यानी 2019 में जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू हुआ और 2 साल में 2021 में जाकर पूरा हुआ। इसी साल अधिग्रहण का कम पूरा होने पर इस हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट की नींव मुख्यमंत्री ने ही रखी थी। मंदिर की दिवार से लगता हुआ ही परिक्रम मार्ग बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट में कुल 800 करोड़ का खर्च हुआ है।

कॉरिडोर में अब 6 हजार भक्त होंगे

इस कॉरिडोर प्रोजेक्ट (Jagannath Puri Corridor) के बाद अब परिसर में 6 हजार भक्तों के लिए स्थान हो गया है। अब सुविधाओं के आधार पर भी कोई कमी  नहीं रखी जा रही है। लगभग 8 हज़ार स्वक्वायर मीटर में बने इस पूरे प्रोजेक्ट में 2 किलोमीटर में परिक्रमा मार्ग का निर्माण हुआ है। अब भक्तों के लिए सारी सुविधाएँ इसी परिसर में होंगी। इसे पूरी तरह से तकनीक के आधार पर बनाया गया है। जिसमें सुरक्षा के भी सारे इंतज़ाम किये गए हैं।

यह भी पढ़ें Petition Against Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में आई याचिका में कितना दम?

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शनबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Jagannath PuriJagannath Puri Corridorjagannath puri heritage corridorJagannath Puri Templenaveen patnayak

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article