नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

IPL Auction 2024: कमिंस को पछाड़ स्टार्क बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में KKR ने ख़रीदा

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 की नीलामी में इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला हैं। आईपीएल नीलामी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (IPL Auction 2024) की टीम 20 करोड़ 50 लाख...
04:48 PM Dec 19, 2023 IST | surya soni
IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 की नीलामी में इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला हैं। आईपीएल नीलामी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (IPL Auction 2024) की टीम 20 करोड़ 50 लाख...
featuredImage featuredImage

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 की नीलामी में इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला हैं। आईपीएल नीलामी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (IPL Auction 2024) की टीम 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीद इतिहास रच दिया था। पैट कमिंस की खबर जब तक सुर्ख़ियों में आई तभी मिचेल स्टार्क ने बड़ा धमाका करते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी का तमगा हासिल कर लिया। मिचेल स्टार्क ने 24 करोड़ से ज्यादा की रकम हासिलकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया।

इस तरह लगी स्टार्क पर बोली:

बता दें आईपीएल 2024 के लिए हो रही इस नीलामी में मिचेल स्टार्क 2 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। मिचेल स्टार्क पर पहले कोलकाता और गुजरात ने बोली लगाई, जो 24 करोड़ तक चली गई। कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर स्टार्क 24,75 करोड़ की रकम ले उड़े. कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस खिलाड़ी को हासिल किया।

पैट कमिंस की 2 करोड़ थी बेस प्राइस:

बता दें ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस बार तीन नाम ऐसे थे, जिनको लेकर सभी टीमों के बीच जमकर होड़ की उम्मीद थी। इसमें ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंग्स का नाम शुमार था। कमिंस के नाम का एलान हुआ तो मुंबई, चेन्‍नई, बैंगलोर और हैदराबाद ने बोली के लिए पैडल उठा दिए। जबकि उनकी बोली बढ़कर 5 करोड़ पहुंची तो मुंबई और चेन्नई ने किनारा कर लिया। लेकिन आरसीबी और हैदराबाद के बीच जमकर होड़ मची रही। आखिर में हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में कमिंस को खरीद लिया। वो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं।

पैट कमिंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया:

मिचेल स्टार्क अब आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को लेकर दो टीमों में इतनी बड़ी बोली लगी हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में हमवतन पैट कमिंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पैट कमिंग्स को आईपीएल 2024 में हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन अब केकेआर ने स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदकर इतिहास रच दिया।

यह भी पढे़ं – IPL 2024: रोहित शर्मा नहीं बल्कि Hardik Pandya होंगे Mumbai Indians के Captain, कैसा रहा अब तक का आईपीएल करियर ?

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
Australian Players in AuctionIPL 2024 auctionIPL auction 2024IPL Auction 2024 CSKIPL Auction 2024 DateIPL Auction 2024 KKRIPL Auction 2024 LiveIPL Auction 2024 Live VideoIPL Auction 2024 MIIPL Auction 2024 Players ListIPL Auction 2024 RCBKKRkolkata knight ridersmitchell starcmitchell starc price in ipl 2024Pat Cummins

ट्रेंडिंग खबरें