नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

IPL 2024: ऋषभ पंत के आईपीएल में खेलने पर संशय!, रिकी पोंटिंग ने दिया ये बड़ा अपडेट

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब कुछ ही महीने शेष है। आईपीएल को लेकर अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए खुशखबरी...
04:24 PM Feb 07, 2024 IST | surya soni
IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब कुछ ही महीने शेष है। आईपीएल को लेकर अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए खुशखबरी...

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब कुछ ही महीने शेष है। आईपीएल को लेकर अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले सीजन में अपने स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के बगैर खेलना दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान हुआ था। लेकिन इस सीजन में ऋषभ पंत टीम में वापसी कर सकते है। यह जानकारी टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दी।

पिछले सीजन में नहीं खेल पाए:

पिछले सीजन में ऋषभ पंत एक्सीडेंट के कारण चोटिल होने के चलते पुरे सीजन में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। पंत स्टेडियम में बैसाखी के जरिये चलकर मैच देखने आते थे। लेकिन पिछले एक साल से वो क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे है। उनकी चोट में काफी सुधार भी हो चूका है। कई बार उनके जिम के वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके है। आईपीएल 2024 में एक बारे फिर पंत का जलवा देखने को मिल सकता है।

रिकी पोंटिंग ने दिया ये बड़ा अपडेट:

आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रैक्टिस सेशन में लग चुकी है। टीम के कुछ खिलाड़ी लगातार अपनी तैयारियों में जुटे है। दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग ने कहा कि ''आईपीएल 2024 के पूरे सीजन में ऋषभ पंत खेलते दिखाई देंगे। लेकिन फिलहाल उनकी विकेटकीपिंग और कप्तानी पर फैसला नहीं लिया गया है।'' ऐसे में माना जा रहा है कि पंत की जगह इस बार भी किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

एक्सीडेंट में हुए थे गंभीर घायल:

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उनका कई महीनों तक हॉस्पिटल में इलाज चला। अब वो अपनी चोट से पूरी तरह उभर चुके है। सोशल मीडिया पर भी पंत लगातार एक्टिव रहते है। आईपीएल 2024 में उनको एक बार फिर खेलता देखने के लिए फैंस ख़ासा उत्साहित है।

यह भी पढ़े: केन विलियसम ने अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरी पारी में जड़ा शतक, कई दिग्गजों को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
DCDelhi Capitalsindian premier leagueipl 2024IPL 2024 LATEST NEWSIPL 2024 NEWSIPL HINDI NEWSRicky PontingRicky Ponting Rishabh PantRishabh PantRishabh Pant Health UpdateRishabh Pant to play IPL 2024Rishabh Pant wicketkeeper batter

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article