Monday, June 16, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Bihar Floor Test: बिहार की विधानसभा में आज बहुमत परीक्षण, जानें किसकी कितनी ताकत

Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट (Bihar Floor Test) से पहले हलचल तेज है। एनडीए और महागठबंधन के बीच शह-मात का खेल जारी है। इन दोनों ही गठबंधनों की तरफ से विधायकों को साधने का प्रयास है। नीतीश...
featured-img
Bihar Floor Test

Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट (Bihar Floor Test) से पहले हलचल तेज है। एनडीए और महागठबंधन के बीच शह-मात का खेल जारी है। इन दोनों ही गठबंधनों की तरफ से विधायकों को साधने का प्रयास है। नीतीश कुमार को सरकार को बचाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने राज्यपाल के सामने 128 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

विधानसभा का ऐसा हाल

विधानसभा (Bihar Floor Test) में कुल 243 सदस्य हैं। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। अभी विधानसभा में राजद सबसे बड़ा दल है। राजद के पास 79 विधायक, बीजेपी के 78 विधायक, जदयू के पास 45 विधायक, कांग्रेस के पास 19 विधायक, भाकपा माले के 12 विधायक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, सीपीआई के 2, सीपीआई (एम) के 2, एआईएमआईएम के 1 और एक निर्दलीय विधायक हैं।

क्या होता है फ्लोर टेस्ट

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के नेतृत्व वाली 14 दिन पुरानी राजग सरकार को आज बहुमत साबित करना है। इसे बहुमत साबित करने को फ्लोर टेस्ट कहते है। सभी फ्लोर टेस्ट में विधायक दो भाग में बंट होते है। पहले पक्ष के अलग और दूसरे विपक्ष के होते है। इनकी संख्या गिनी जाएगी। जिनमें सत्ता पक्ष के विधायकों की संख्या बिहार विधानसभा की कुल क्षमता 243 की आधी 122 या ज्यादा रही तो सरकार कायम रहेगी।

विधानसभा अध्यक्ष पर नजर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रविवार को स्पष्ट कहा कि बिहार विधानसभा में स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ एक दिन बाद अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के दौरान राजद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का डटकर मुकाबला करेगा। आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने से उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में बड़ी संख्या में विधायक ओर कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

यह भी पढ़े: कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नौसैनिक रिहा, भारत सरकार ने किया फैसले का स्वागत

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

ट्रेंडिंग खबरें

G7 Summit: पीएम मोदी कनाडा में G7 के 51वें शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

G-7 Summit 2025: जानिए आखिर क्या है G7 समिट, जिसका सदस्य नहीं होने के बावजूद भारत को किया जाता है आमंत्रित?

Summer Care Tips: गर्मी में पैरों से आती बदबू को दूर करने में कारगर हैं ये घरेलू उपाय

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी व्रत लाता है जीवन में शांति और समृद्धि, जानें तिथि और महत्व

G7 summit 2025: PM नरेंद्र मोदी के दौरे से आएगी भारत-कनाडा संबंधों में मजबूती? दोनों देशों के लिए बेहद खास है सम्मेलन

Sawan 2025: इस दिन चढ़ाया जाएगा कांवड़ का पहला जल, जानिए पूरी डिटेल

​​G7 Summit 2025 के लिए PM नरेंद्र मोदी तैयार, कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन कवर करने पहुंचे हिंद फर्स्ट नेटवर्क के CEO डॉ. विवेक भट्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज